BJP ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है. असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया गया है.
सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट के कुछ देशों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए 5 और 6 मार्च 2026 को निर्धारित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है.