जेल में बंद प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के प्रमुख यासीन मलिक ने 1990 में कश्मीरी पंडित महिला की हत्या के मामले में खुद को बेगुनाह बताया है. मलिक ने स्पेशल कोर्ट के सामने 25 पेज का हलफनामा दाखिल किया है. हलफनामे में यासीन मलिक ने हत्या में शामिल होने से इनकार किया है. हालांकि, उन्होंने मामले में अपना बचाव करने या केस लड़ने से इनकार करते हुए मौत की सजा देने की मांग की है. यह मामला 1990 में एक कश्मीरी पंडित महिला की हत्या से जुड़ा है.
बाहरी दिल्ली के बांकनेर गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिम के बाहर स्कूटी सवार बदमाशों ने सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की गोलियां मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद सोनीपत के गांव नाहरी में भारी आक्रोश है. परिजनों ने योगी मॉडल पर एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है.