09:10 PM IST
पेशावर: आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हुई
08:15 PM IST
भोपाल: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का रंगारंग आगाज
08:12 PM IST
दिल्ली सरकार का प्रस्ताव- 3, 4 या 6 फरवरी को मेयर चुनाव के लिए सदन बुलाएं
MCD ने 10 फरवरी का प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा, इसके जवाब में दिल्ली सरकार ने 3, 4 और 6 फरवरी को मेयर चुनाव कराने के लिए MCD की बैठक बुलाने का प्रस्ताव उप-राज्यपाल को भेजा
05:43 PM IST
2013 के एक मामले में आसाराम दोषी करार
गांधीनगर के अतिरिक्त जिला एवं सेशन कोर्ट ने सुनाया फैसला, सजा का एलान कल. कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराया, दूसरे आरोपी को निर्दोष छोड़ा. आसाराम पर सूरत की एक लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया था, जबकी उसकी छोटी बहन ने नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगाया था. इस मामले में आसाराम के अलावा उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायी ध्रुवबेन, निर्मला,जस्सी और मीरा आरोपी हैं. आसाराम को कोर्ट में वर्च्यूली पेश किया गया. आसाराम इस वक्त जोधपुर जेल में बंद है. उसे जोधपुर कोर्ट ने रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
04:54 PM IST
World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने दिया इस्तीफा
विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहयोगी स्टाफ के दो अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. हॉकी इंडिया ने मुख्य कोच के इस इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. हॉकी विश्व कप 2023 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम चूक गई थी. इसके बाद से ही टीम की आलोचना की जा रही थी. टीम की विफलता के लिए कई दिग्गजों ने मुख्य कोच ग्राहम रीड को जिम्मेदार माना था.
04:48 PM IST
दिल्ली आबकारी नीति केस: आरोपी अमित अरोड़ा को 2 सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत मिली
03:27 PM IST
मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
02:44 PM IST
नेपाल में 9 मार्च को होंगे राष्ट्रपति चुनाव, 17 मार्च को उपराष्ट्रपति चुनाव
02:26 PM IST
लखनऊ के गोमती नगर में मां बेटे पर एसिड अटैक करने वाले आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले विक्रम और दिल्ली के मोहित कुमार को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुई थी पीड़ित विकास की दोनों आरोपियों से दोस्ती. कई सालों से दोस्ती के बाद रिश्ते में अचानक आई खटास के बाद दिल्ली से आकर लखनऊ में विकास पर किया एसिड अटैक, शनिवार देर रात गोमती नगर के विराम खंड में हुई एसिड अटैक की इस घटना में विकास के साथ उसकी मां भी हुई थी घायल. मां बेटा श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में हैं भर्ती.
02:12 PM IST
ओडिशा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी को स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया
ओडिशा के मौजूदा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास की रविवार को हत्या कर दी गई थी
01:08 PM IST
दिल्ली हाईकोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर किया
सुप्रीम कोर्ट में 13 मार्च को सभी याचिकाओं पर सुनवाई होगी.
01:05 PM IST
पटना: बीटीएससी के अभ्यर्थियों ने जेडीयू ऑफिस का घेराव किया
11:46 AM IST
बिहार: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान- मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे
11:08 AM IST
देहरादून: बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का दूसरा दिन आज, सीएम धामी होंगे शामिल
10:31 AM IST
उत्तर प्रदेश: यूपी विधान परिषद के शिक्षक, स्नातक सदस्यों के लिए वोटिंग, 2 फरवरी को आएंगे नतीजे
09:52 AM IST
कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित
09:19 AM IST
जम्मू-कश्मीर: चंदरकोट और बनिहाल में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद
08:24 AM IST
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में आज भी रुक-रुककर बारिश का अनुमान
07:10 AM IST
दिल्ली: शरजील इमाम की याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
06:31 AM IST
चीन में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई