रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी, हरियाणा सरकार और रॉबर्ट वाड्रा सहित सभी पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने निर्णय सुरक्षित रख लिया है. रावर्ट वाड्रा के खिलाफ गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड डील मामले मे दाखिल ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर कोर्ट ने सुनवाई पूरी की है. राऊज एवेन्यू कोर्ट अब 15 अप्रैल को चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मुद्दे पर अपना निर्णय सुनाएगा. वाड्रा पर स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के जरिए जमीन के कथित अवैध सौदों में शामिल होने का आरोप है, जिसमें 43 संपत्तियां कुर्क की गई हैं. ईडी ने 2008 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.53 एकड़ ज़मीन के सौदे में 58 करोड़ रुपए से अधिक के लेनदेन का आरोप है. व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा और अन्य के खिलाफ ईडी ने आरोपपत्र दायर किया है.
नाशिक से 40 किमी दूर दिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे एक भयानक हादसा हुआ. इंदौरे गांव के दरगोड़े परिवार के 9 सदस्यों की उस समय मौत हो गई जब एक मारुति कार कुएं में गिर गई. दिंडोरी के शिवाजीनगर के राजे बैंक्वेट हॉल में वडजे क्लासेस की तरफ से वार्षिक समारोह था. इंदौरे गांव से सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े अपने परिवार के बच्चों को इस इवेंट में लेकर आए थे. इवेंट के बाद दिंडोरी से दरगोड़े परिवार कार से घर लौट रहा था, तभी ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और कार सड़क किनारे पानी से भरे कुएं में गिर गई. आधी रात को दो क्रेन की मदद से कार को कुएं बाहर निकाला गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरलम के थिरूवला में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. उनकी रैली शनिवार को दोपहर 3.30 बजे प्रस्तावित है.
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की कोशिशें फिलहाल नाकाम हो गई हैं. पाकिस्तान की अगुवाई में चल रही बातचीत बेनतीजा रही. ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया और अमेरिकी शर्तों को खारिज कर दिया. इसके बाद कतर और तुर्की ने दोहा या इस्तांबुल में नई वार्ता का प्रस्ताव दिया है.