scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 04 फरवरी 2026

07:38 PM IST

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगा 22 किलोमीटर लंबा जाम

05:04 PM IST

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

02:06 PM IST

सबरीमाला में सोने की चोरी मामला: केरल कोर्ट ने उन्नीकृष्णन पोट्टी की स्टैच्यूटरी बेल पर फैसला सुरक्षित रखा

01:22 PM IST

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में जैश के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी मुठभेड़ में ढेर

12:17 PM IST

लोकसभा में जोरदार हंगामा, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

12:13 PM IST

भारत और अमेरिका के बीच सफल डील, समझौते में मेक इन इंडिया पर जोर- गोयल

12:09 PM IST

अमेरिकी ट्रेड डील से किसानों को नुकसान नहीं- पीयूष गोयल

लोकसभा में पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों के हितो से कोई समझौता नहीं हुआ, दुग्ध क्षेत्र में भी हमारे हित सुरक्षित हैं.

12:06 PM IST

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री को बोला- जो उचित लगे वो करो, यह पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब में लिखा है. मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री आज हिम्मत कर पाएंगे संसद में आने की. राहुल गांधी ने कहा- मैं कह रहा हूं कि नरवणे जी ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह जी के बारे में साफ-साफ लिखा है. यह एक आर्टिकल में छपा है. मैं उस आर्टिकल को कोट कर रहा हूं. वे मुझे बोलने नहीं दे रहे हैं… वे डरे हुए हैं क्योंकि अगर यह बात सामने आती है, तो नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी और जब चीन हमारे सामने खड़ा था, आगे बढ़ रहा था, तो 56 इंच के सीने का क्या हुआ?

11:18 AM IST

लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विपक्षी दलों की तरफ से हंगामे के दौर जारी है. स्पीकर ओम बिरला को सदन की कार्यवाही चंद मिनटों में ही स्थगित करनी पड़ी. बुधवार को प्रश्नकाल शुरू होने के बाद पीएमजीकेएवाई और जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के असर को लेकर झारखंड से निर्वाचित भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल पूछा. इस बीच नारेबाजी का दौर जारी रहा. हंगामे के बीच ही केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने सवाल का जवाब दिया. स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही संचालन में मदद की अपील की और कहा कि मर्यादित आचरण करते हुए संसद की गरिमा बनाए रखना सभी सांसदों का दायित्व है. हंगाना न थमने के कारण उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया.

10:52 AM IST

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, थोड़ी देर में SIR पर होगी सुनवाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश होंगी. थोड़ी देर में केस की सुनवाई होनी है. ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं. सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करते ही बनर्जी को अपनी टीम से यह कहते हुए सुना गया, मैं पीछे बैठूंगी, बिल्कुल पीछे.

10:28 AM IST

केरल विधानसभा: कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने आज के सत्र का किया बहिष्कार 

विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने केरल विधानसभा में आयोजित आज के सत्र का बहिष्कार किया है. विधानसभा में सबरीमाला मामले को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है. विपक्षी दलों के विरोध के दौरान सत्ताधारी दल के विधायकों ने कांग्रेस नेताओं की उन्नीकृष्णन की मूर्ति वाले पोस्टर लहराए.

09:57 AM IST

सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने पर मैं खुश हूं: शरद पवार

दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ को लेकर जहां पहले शरद पवार की नाराजगी सामने आई थी, वहीं अब एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, मुझे खुशी है कि सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उन्होंने कहा कि पार्टी विलय पर अजीत पवार और जयंत पाटिल के बीच चर्चा हुई थी. मुख्यमंत्री फडणवीस इन वार्ताओं में शामिल नहीं थे. उन्हें इस बारे में बोलने का क्या अधिकार था?

09:45 AM IST

 गाजियाबाद में 3 सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है. यहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना टीला मोड थाना क्षेत्र की है.  बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. हालांकि तीनों ने सामूहिक खुदकुशी क्यों की, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. 

07:46 AM IST

टी-20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच में भारत का आज दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है, लेकिन इससे पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं. इस कड़ी में टीम इंडिया 4 फरवरी यानी आज साउथ अफ्रीका के साथ वॉर्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच के साथ ही भारत अपनी प्लेइंग-11 निर्धारित करना चाहेगा.

06:42 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ममता बनर्जी की SIR के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगा

सीएम ममता राज्य में जारी मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होने वाली सुनवाई में खुद अपनी दलीलें रख सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ मोस्तरी बानू और टीएमसी सांसदों डेरेक ओ ब्रायन व डोला सेन की तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.