पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. उनकी बेहद भरोसेमंद और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पदपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन किया. इससे पहले उन्होंने जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अचानक यूएस-इजराइल बनाम ईरान युद्ध के चलते आयात के रास्ते बंद हो गए थे. दुनिया के कई देशों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक का इजाफा हो गया. कई देशों में तो डीजल-पेट्रोल कोटे में मिलने लग गया लेकिन भारत में एक दिन भी ऐसे हालात नहीं हुए. अफहाएं बहुत फैलाई गई. अकेले डीजल-पेट्रोल में 75 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा पेट्रोल कंपनियों को उठाना पड़ा. इस घाटे को पूरा करने की जिम्मेदारी सरकारी खजाने से उठाई गई. हमने 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम भी की. भारत की दूसरे देशों से दोस्ती भी बहुत काम आई.
केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर हो रही पायरेसी के खिलाफ टेलीग्राम पर सख्ती की है. सरकार ने टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है. I&B मंत्रालय ने टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों और OTT कंटेंट के खिलाफ तुरंत कदम उठाने और 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को शनिवार को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार से हल्का बुखार, शरीर में दर्द और थकान शिकायत थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. उनकी हालत स्थिर है और रूटीन चेकअप चल रहा है.
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि सोशल मीडिया में श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे एवं दान में कथित हेराफेरी के संबंध में जो आरोप लगाए गए हैं, उन्हें मंदिर समिति ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच के लिए जांच समिति गठित करने के आदेश दे दिए गए हैं. स्पष्टीकरण तलब किया गया है. जांच पूर्ण होने के उपरांत यदि कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि सोशियल मीडिया में जिस कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया जा रहा है, वह उनका कोई निजी सचिव नहीं है. संबंधित कर्मचारी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है तथा वैयक्तिक सहायक के रूप में पूर्व में भी मंदिर समिति के तीन अध्यक्षों के साथ कार्य कर चुका है. इसलिए सोशल मीडिया में उसके संबंध में प्रसारित किए जा रहे आरोप सही पाए जाते है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
अयोध्या में दान की रकम के गबन के मामले पर महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने कहा, जिन्होंने ऐसा किया, उन्हें फांसी दी जानी चाहिए. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने कहा, चोरों को जेल भेज दिया गया है. प्रशासन इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रहा है. चोरों को सजा जरूर मिलेगी और पैसे भी वापस लाए जा रहे हैं. राम लला के खिलाफ चोरी करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे. वो ऊर्जा, एविएशन, सेमीकंडक्टर, शहरी विकास और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे. नवीन सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद वो अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे.