दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग के बाद इस अग्निकांड को लेकर मालवीय नगर थाने में कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है. बीएनएस की धारा 105, 326(g), 324(5), 125(a), 125(b) और 287 के तहत FIR दर्ज की गई है.
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू (ICU) में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. इस हादसे में झुलसने और दम घुटने के कारण 10 से अधिक मरीजों की मौत का दावा किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.