scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 04 अक्टूबर 2026

11:16 PM IST

अमृतसर: अजनाला थाने में तैनात ASI सुखचैन सिंह पर चली गोलियां, अस्पताल में भर्ती

09:11 PM IST

अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई

07:35 PM IST

कल अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

06:03 PM IST

INDIA ब्लॉक के दल 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग के दफ़्तर के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन

04:00 PM IST

2017 से पहले माफियागिरी थी.....माफिया अब खुली जीप में पिस्टल नहीं लहरा सकता - योगी

03:00 PM IST

सपा ECI के खिलाफ कल UP के सभी जिलों में पैदल मार्च करेगी

01:45 PM IST

 जिस पुलिस का काम सुरक्षा देना है, उससे ही महिलाएं खतरा महसूस कर रही: प्रियंका गांधी 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने X पर Post किया है. उन्होंने लिखा है- जंतर-मंतर पर रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दर्जनों पत्रकारों के प्रदर्शन के बावजूद न FIR दर्ज की गई, न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिलाओं का भी आरोप है कि पुलिस उनके साथ बहुत अभद्र तरीके से पेश आ रही है. जिस पुलिस का काम सुरक्षा देना है, उससे ही महिलाएं खतरा महसूस कर रही हैं। कॉलेज की छात्राओं से लेकर पत्रकार तक- हर जगह महिलाएं असुरक्षा का सामना कर रही हैं.
@narendramodi जी, @AmitShah जी, क्या महिलाओं के साथ ये बर्ताव उचित है? अगर नहीं तो आप इसका संज्ञान क्यों नहीं लेते?

01:38 PM IST

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का किया ऐलान

बीजेपी ने उत्तराखंड में 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

01:05 PM IST

Gen-Z भारत का भाग्यविधाता: सीएम योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रांतीय शिक्षक गरिमा सम्मेलन में युवाओं से एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने का आह्वान किया. सीएम योगी ने Gen-Z को भारत का भाग्यविधाता बताया और सभी से देश की एकता और विकास के लिए कार्य करने की अपील की.

12:15 PM IST

शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस का एक्सीडेंट, 4 की मौत

12:13 PM IST

दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

11:14 AM IST

हारने पर जनादेश का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत: शिवराज चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर कांग्रेस की मांगों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चुनाव में हारने पर जनादेश का अपमान करना ये कांग्रेस की पुरानी आदत है. ये कांग्रेस के डीएनए में है. हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है. दुनिया उदाहरण देती है भारत के लोकतंत्र की लेकिन लोकतंत्र का अपमान करना, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना, चुनाव हारने पर चुनाव आयोग को बदनाम करना, जनता के जनादेश का अपमान करना, ये कांग्रेस के डीएनए में है. राहुल गांधी जी के इशारे पर मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने प्रधानमंत्री जी को गृहमंत्री जी को अवैध कहा. ये लोकतंत्र का अपमान है.

10:50 AM IST

सपा-कांग्रेस गठबंधन को भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया लठबंधन

09:54 AM IST

पंजाब में कानून-व्यवस्था माफिया के हाथों में है: मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. पंजाब में कानून-व्यवस्था माफिया के हाथों में है.

08:46 AM IST

उद्धव और राज ठाकरे आज मुंबई में चुनाव आयोग के कामकाज के विरोध में निकालेंगे मार्च

08:45 AM IST

केरल बीजेपी पार्षद आर श्रीलेखा ने इस्तीफा नहीं देने का किया फैसला

08:19 AM IST

रूसी रिफाइनरियों पर हमला करेगा यूक्रेन: जेलेंस्की

07:09 AM IST

एशियाई खेल 2026 में मेडल जीतने के बाद भारतीय बॉक्सर दिल्ली पहुंचे

06:26 AM IST

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता

12:16 AM IST

साहिल वाकोडे मौत मामला, मुंबई क्राइम ब्रांच ने IIT बॉम्बे डायरेक्टर से 8 घंटे पूछताछ की