scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 05 अप्रैल 2026

08:13 PM IST

भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

07:01 PM IST

कांग्रेस ने असम के लोगों के खिलाफ किए कई पाप: शिवराज सिंह चौहान

 

 

04:50 PM IST

यूपी के सभी स्कूलों में सिर्फ अधिकृत किताबों से ही होगी पढ़ाई

03:26 PM IST

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2 लाख परिवारों को मिला कैशलेस इलाज: बलबीर सिंह

02:07 PM IST

राहुल गांधी बोले- असम के मुख्यमंत्री भारत के सबसे भ्रष्ट सीएम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के विश्वनाथ चरियाली में चुनावी रैली में कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वह केवल नफरत फैलाते हैं.

11:54 AM IST

इजराइल पर हिजबुल्लाह का हमला, लेबनान से गैलील द्वीप समूह पर दागे कई रॉकेट

10:58 AM IST

कुशीनगर में ISIS से जुड़ा संदिग्ध एजेंट रिजवान गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर कुशीनगर में ISIS से जुड़ा संदिग्ध एजेंट रिजवान को गिरफ्तार किया है. रिजवान का नाम पहले भी आतंकी गतिविधियों से जुड़ चुका है. वर्ष 2016 में भी उसके ISIS से संबंधों को लेकर महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने गिरफ्तारी की थी. इसके बाद 2017 से 2023 तक वह ब्लास्ट कांड के आरोप में दिल्ली की जेल में रहा. जेल से छूटने के बाद रिजवान ने न केवल अपना ठिकाना बदला बल्कि उसने दुनिया की आंख में धूल झोंकने के लिए कुशीनगर के छावनी मोहल्ले में फास्ट फूड की दुकान भी चलाने लगा था.

09:26 AM IST

ईरानी हमले के बाद कुवैत में दो पावर प्लांट बंद

07:35 AM IST

पीएम मोदी आज बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचार अभियान का औपचारिक आगाज करेंगे. पीएम मोदी रास मेला मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे.

07:34 AM IST

...तो पूरे क्षेत्र को नरक बना देंगे, ट्रंप के कहर ढाहने वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भी तीखा पलटवार करते हुए पूरे मिडिल ईस्ट को अमेरिका और इजरायल के लिए नरक बनाने की बात कही है. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि या तो वह समझौता करे या होर्मुज को खोले. वरना 48 घंटे बाद उस पर कहर टूटेगा.

06:52 AM IST

आज केरल के कोझिकोड में रोड शो करेंगे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को केरल के कोझिकोड में रोड शो करेंगे. इसके अलावा दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

12:10 AM IST

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराकर मैच किया अपने नाम.