scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 05 जुलाई 2026

10:06 PM IST

ममता बनर्जी के घर के बाहर सेंट्रल फोर्स तैनात, बरुईपुर दौरे से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

08:58 PM IST

जिम मालिक की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटर मुठभेड़ में गिराए गए

06:59 PM IST

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 24 तक चलेगी सदन की कार्यवाही

06:13 PM IST

मुंबई: भारी बारिश के चलते गिरा पेड़, दो की मौत.. 1 हफ्ते में मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 3

04:17 PM IST

दिल्ली में बारिश के लिए रेड अलर्ट हुआ जारी

02:39 PM IST

बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज ने किया उम्मीदवार घोषित

प्रशांत किशोर (पीके) पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. इसकी घोषणा जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की. आपको मालूम हो कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस सीट को छोड़ा था. अब इस सीट पर उपचुनाव होना है. बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी और परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा.

02:24 PM IST

मॉनसून की पहली भारी बारिश में राजधानी बेहाल, जल भराव के चलते दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेस-वे बंद 

12:30 PM IST

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अयोध्या पुलिस जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करने पहुंची

11:35 AM IST

अमरनाथ यात्रा के लिए 9 जुलाई तक सभी स्लॉट फुल

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को उन यात्रियों से जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और जो सालाना अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं. अपनी यात्रा कुछ दिनों के लिए टालने का आग्रह किया है. प्रशासन ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण 9 जुलाई तक के सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट बुक हो चुके हैं.

10:13 AM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की बीजेपी यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों संग बैठक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बीजेपी यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय बैठक में मौजूद रहे. 

09:23 AM IST

लोक गायिका तीजन बाई का निधन, AIIMS रायपुर में ली अंतिम सांस

लोकगायन परंपरा की अमर आवाज और पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन हो गया. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं तीजन बाई के निधन से लोककला जगत ने अपनी सबसे बुलंद आवाज खो दी. तीजन बाई ने रायपुर के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली.

08:57 AM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026: पैराग्वे को हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा फ्रांस

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मैच में फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार वर्ल्ड कप के टॉप-8 में जगह बना ली. इस मुकाबले का इकलौता गोल किलियन एम्बाप्पे ने दागा.

07:56 AM IST

अमरनाथ यात्रा: जम्मू से 6721 श्रद्धालु रवाना, पहलगाम व बालटाल मार्ग के लिए निकला चौथा जत्था

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 6,721 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था 291 गाड़ियों में जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से यात्रा के लिए रवाना हो गया. यहां 4,131 तीर्थयात्री 139 गाड़ियों में जम्मू से पहलगाम यात्रा मार्ग के लिए रवाना हो गए हैं.

07:07 AM IST

दिल्ली: पति ने पत्नी को बैटरी से मारा, खुद जहर खाकर की आत्महत्या

दिल्ली के तिलांगपुर कोटला गांव में एक महिला की हत्या के बाद ज़हर खाने से पति की भी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, विनय ने अपनी पत्नी निशा पर एक्साइड बैटरी से हमला किया, जिसके बाद उसने एल्युमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खा लीं.

06:08 AM IST

महाराष्ट्र: जालना में 2 बसों में टक्कर, 41 से अधिक लोग घायल

12:04 AM IST

गुरुग्राम: न्याय की गुहार ले सड़को पर उतरे लोग, केंडल मार्च कर लगाई न्याय की गुहार