अमेरिका ने तीसरा युद्धपोत USS जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश कैरियर को ईरान की ओर रवाना कर दिया है. ईरान पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने इसकी तैनाती का फैसला लिया है. बताया जाता है कि 2003 के बाद पहली बार एक साथ 3 युद्धपोत की तैनाती की जा रही है.
ईरान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सेना खत्म हो गई है. उनकी नौसेना खत्म हो गई है. उनके संचार तंत्र खत्म हो गए हैं. उनके नेता खत्म हो गए हैं. उनके दो दल के नेता जा चुके हैं. अब सिर्फ तीसरा दल बचा है. उनकी वायुसेना पूरी तरह नष्ट हो गई है. उनके पास 32 जहाज थे. वे सभी 32 जहाज समुद्र की गहराई में डूबे हुए हैं.