ISRO ने स्पेस सेक्टर में सुधार और ISRO की भूमिका को लेकर कुछ खबरों पर सफाई दी है. ISRO ने एक पोस्ट में लिखा, मीडिया के कुछ हिस्सों में ISRO की भविष्य की भूमिका को लेकर काफी खबरें आ रही हैं, जिनमें अटकलें और गलत जानकारी भी शामिल है कि ISRO का निजीकरण करने या उसकी भूमिका कम करने की कोशिश की जा रही है. ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत हैं. हम साफतौर पर कहना चाहते हैं कि न तो ISRO का निजीकरण किया जाएगा और न ही इसका महत्व कम किया जाएगा.