scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 08 अप्रैल 2026

08:59 PM IST

अमेरिका बोला- ईरान के भीख मांगने पर सीजफायर किया

07:38 PM IST

नोएडा में गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत

07:05 PM IST

राजस्थान के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

06:16 PM IST

अमेरिका के हाथों में है ईरान के भविष्य का फैसला- पीट हेगसेथ

04:42 PM IST

जयपुर मेट्रो के लिए 13038 करोड़ की केंद्र की मंजूरी

03:12 PM IST

मशहूर फूड चेन खान चाचा पर धोखाधड़ी का आरोप

01:16 PM IST

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

12:29 PM IST

अगस्ता वेस्टलैंड VVIP चॉपर घोटाला: बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका दिल्ली HC में खारिज

12:27 PM IST

मालदा में सुनियोजित साजिश के तहत हिंसा हुई- NIA सूत्र

09:48 AM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि  मोहसिना किदवई ने सुबह चार बजे अस्‍पताल में आखिरी सांस ली. मोहसिन किदवई के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है. मोहसिन काफी समय से बीमार चल रही थीं.

08:26 AM IST

यह यूएस की जीत, जिसे ट्रंप और अमेरिकी सेना ने मुमकिन बनाया: व्हाइट हाउस

ईरान के साथ जारी जंग के 2 हफ्ते के लिए लगे ब्रेक के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने ट्वीट कर कहा, यह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक जीत है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हमारी बेहतरीन सेना ने मुमकिन बनाया. ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की शुरुआत से ही, ट्रंप का अनुमान था कि यह 4 से 6 हफ्ते चलने वाला ऑपरेशन होगा. हमारे जांबाज सैनिकों की अविश्वसनीय क्षमताओं की बदौलत, हमने 38 दिनों के भीतर ही अपने मुख्य सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर लिया और उनसे भी आगे निकल गए. हमारी सेना की इस सफलता ने हमें बातचीत में ज्यादा से ज्यादा बढ़त दिलाई, जिससे राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम कड़े समझौते करने में सक्षम हो सकी. इन समझौतों ने अब एक कूटनीतिक समाधान और लंबे समय तक चलने वाली शांति के लिए एक रास्ता खोल दिया है. इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को भी फिर से खुलवा दिया.

07:57 AM IST

मोजतबा का ईरानी सैनिकों को आदेशः हर जगह फायरिंग बंद कर दो

07:17 AM IST

आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे TMC नेता

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत गर्म है. इसी सिलसिले में आज टीएमसी नेता चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगे.

06:23 AM IST

रुक गई ईरान की जंग, सीजफायर के लिए तैयार हुआ अमेरिका

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अचानक रुख बदलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने का ऐलान कर दिया है, जिससे कूटनीति के लिए संभावित रास्ता खुलता नजर आ रहा है. सीजफायर पर अमेरिका और ईरान दोनों सहमत हुए हैं, साथ ही इजराइल भी हमले रोकने पर राजी हुआ है. ये सीजफायर फिलहाल दो हफ्ते के लिए लागू होगा. आगे की बातचीत पाकिस्तान में होगी.

12:04 AM IST

ईरान ने दिन में सातवीं बार मिसाइल अटैक किया- इजरायल का दावा