10:48 PM IST
ईरान की 'किल लिस्ट' में मेरा नाम सबसे ऊपर- डोनाल्ड ट्रंप
09:00 PM IST
दिल्ली: रोहिणी में हुए बिल्डिंग हादसे में एक लोग की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
07:15 PM IST
आज रात हम फिर ईरान पर हमला कर सकते हैं- ट्रंप
06:22 PM IST
दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 16 में निर्माणाधीन इमारत गिरी
05:12 PM IST
पुणे: वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की 2 मंजिला इमारत ढही, 15 मजदूर मलबे में फंसे
02:14 PM IST
अयोध्या में कार्यकारी महासचिव कृष्ण मोहन के 2 सहयोगियों की नियुक्ति
जगदीश और चंदन राय के साथ कृष्ण मोहन संयुक्त रूप से करेंगे खातों का संचालन
01:29 PM IST
धनबाद में भू-धंसान का भयावह मंजर, आधा दर्जन घर ध्वस्त
11:44 AM IST
अयोध्या तीर्थ क्षेत्र भवन में चंपत राय से मुलाकात करने पहुंचे कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी और गोपाल राव
11:21 AM IST
सोनीपत: बारिश में मकान की छत गिरी, दो महिलाओं की मौत
09:53 AM IST
लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनाई मारा गया
09:13 AM IST
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के घर ईडी की छापेमारी
08:58 AM IST
मुंबई में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, अंधेरी सबवे बंद
मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज के लिए जारी येलो अलर्ट को अपग्रेड कर ऑरेंज अलर्ट कर दिया है. शहर के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जलभराव की वजह से अंधेरी सबवे बंद कर दिया गया है, जबकि हाई टाइड को लेकर भी प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है.
08:26 AM IST
अयोध्याः चंपत राय के साथ गोविंद देव की मुलाकात
अयोध्या के तीर्थ क्षेत्र भवन में चंपत राय और गोविंद देव गिरि की मुलाकात चल रही है.
07:14 AM IST
अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हवाई हमले
अमेरिका ने होर्मुज में एक दिन पहले तीन जहाजों पर हुए हमलों के बाद ईरान पर फिर से हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने हमलों की पुष्टि की है.
06:19 AM IST
पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में प्रांबानन मंदिर का करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे, जो भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है. इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे.
12:02 AM IST
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी की अर्जेंटीना ने इजिप्ट को 3-2 से हराया