UAE पर ईरान के ताजा हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ गया है. ईरान ने UAE पर कई बैलेस्टिक मिसाइलों, क्रूज़ मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं. इससे पहले सोमवार को 15 मिसाइलें और ड्रोन से चार हमले किए गए थे. तब पीएम मोदी समेत दुनिया के अधिकांश नेता और देशों ने UAE पर ईरानी हमले की कड़ी निंदा की थी.
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी संघीय व्यापार अदालत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए नए वैश्विक आयात शुल्क को खारिज कर दिया है. अदालत ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने 1974 के ट्रेड एक्ट के तहत मिली सीमित शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया और कानून से बाहर जाकर 10 प्रतिशत आयात अधिभार (इंपोर्ट सरचार्ज) लगाने की कोशिश की.