scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 09 अप्रैल 2026

07:02 PM IST

असम: चुनाव से जुड़ी हिंसा में करीब 30 लोग हुए घायल

05:19 PM IST

युद्ध के ईरान में कारण बंद किए गए अपने दूतावास को दोबारा खोलेगा स्पेन

04:15 PM IST

असम में 3 बजे तक 75.91 फीसदी वोटिंग

केरल में 62 फीसदी और पुडुचेरी में 72.40 फीसदी वोटिंग 

01:25 PM IST

नेपाल : पूर्व प्रधानमंत्री ओली जमानत पर रिहा

12:02 PM IST

असम विधानसभा चुनाव: 11 बजे तक 38.92 फीसदी वोटिंग

11:42 AM IST

केरल विधानसभा चुनाव: 11 बजे तक 32.78 फीसदी वोटिंग

10:57 AM IST

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली को रिहा करने की तैयारी

09:42 AM IST

असम में सुबह 9 बजे तक 17.87 फीसदी वोटिंग

केरल में 16.23 फीसदी और पुडुचेरी में 17.41 फीसदी वोटिंग

09:20 AM IST

पीएम मोदी बोले- महिलाओं के लिए विधायी आरक्षण समय की मांग, देरी दुर्भाग्यपूर्ण होगी

महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद से लेकर सड़क तक चर्चाओं का दौर जारी है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेख के माध्यम से देश को बताया है कि आखिर माहिला आरक्षण बिल की जरूरत क्यों है. उन्होंने कहा कि संसद का यह निर्णय महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई शक्ति देगा और लोकसभा और विधानसभाओं संस्थाओं में उनका उचित स्थान सुनिश्चित करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है. इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक जीवंत एवं सहभागी बनेगा. इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी.

07:15 AM IST

केरल, असम और पुडुचेरी में मतदान जारी

केरल, असम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. केरल की 140 विधानसभा सीटें, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे.

06:31 AM IST

इजराइल के पीएम नेतन्याहू बोले- ईरान पहले से कहीं अधिक कमजोर 

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया, मेरे भाइयों और बहनों, इजराइल राज्य ने अभूतपूर्व विजय प्राप्त की है, ऐसी विजय जो हाल तक पूरी तरह से काल्पनिक लगती थीं. ईरान पहले से कहीं अधिक कमजोर है और इजराइल पहले से कहीं अधिक मजबूत है. यही इस अभियान का अब तक का सार है. और मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं: हमारे अभी भी कुछ लक्ष्य हैं जिन्हें पूरा करना है और हम उन्हें या तो समझौते के माध्यम से या फिर से लड़ाई शुरू करके प्राप्त करेंगे.

06:20 AM IST

केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव

देश के 3 राज्यों असम, केरल और पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है. इन तीनों राज्यों में जहां सत्ता पक्ष अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है, वहीं विपक्ष वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहा है. असम और पुडुचेरी में जहां बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में है, वहीं केरल की सत्ता पर वाम मोर्चा का कब्जा है और सूबे में उसकी मुख्य लड़ाई कांग्रेस से मानी जा रही है.

12:07 AM IST

लेबनान में हुए इजरायली हमलों से मरने वालों की संख्या 200 पार