scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 09 जुलाई 2026

10:13 PM IST

सूरत: शहर और जिले में आई बाढ़ की वजह से 14 लोगो के मौत

08:30 PM IST

चीन की एक जूता फैक्टरी में आग लगने से 28 लोगों की मौत

07:21 PM IST

मुंबई में लगेगी अब गैर-मराठी भाषी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी की पाठशाला

06:05 PM IST

नोएडा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने सब्जी की गाड़ी में मारी टक्कर.. 2 की मौत 3 घायल

02:11 PM IST

ईरान बोला- अमेरिका के 2 दिन के हमलों में 14 लोगों की मौत 

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका के 2 दिन के हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 78 अन्य घायल हुए हैं.

11:00 AM IST

रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा

10:28 AM IST

दिल्ली-एनसीआर और हरिद्वार में बारिश का रेड अलर्ट

09:37 AM IST

बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में जांच ने पकड़ी रफ्तार

बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर केस में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है. रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने शुरू की जांच की औपचारिक प्रक्रिया,गवाहों को समन जारी. इधर, एनकाउंटर मामले में आरा सिविल कोर्ट में मां,भाई और भाभी का बयान दर्ज किया गया. मां बोलीं-अभी तक न्याय नहीं मिला. अब अनशन पर बैठेंगे. परिवार वालों ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और सजा की मांग की है.

09:01 AM IST

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ PM मोदी ने ली सेल्फी

मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ‘इंडिया-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम’ और ‘इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन’ में हिस्सा लेने के बाद एक सेल्फी ली.

08:33 AM IST

दिल्लीः बारिश के दौरान इमारत ढहने से अब तक 3 की मौत

दिल्ली के रोहिणी में बारिश के दौरान बुधवार देररात एक इमारत ढह गई. मलबे से 4 लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन हादसे की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है.

08:26 AM IST

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल के बाहर गिरा पेड़, यातायात बाधित

07:12 AM IST

अमेरिका ने ईरान के रेलवे पुल पर किया हवाई हमला

अमेरिका ने ईरान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में रेलवे पुल पर हवाई हमला किया. ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB की रिपोर्ट है कि अमेरिकी सेना ने गोलेस्तान प्रांत के अक्काला शहर के बाहर एक रेलवे पुल पर बमबारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे (बुधवार को 22:00 GMT) अक टेके खान पुल पर सात “दुश्मन के प्रोजेक्टाइल” दागे गए, जिनमें से दो के कारण रेलवे ट्रैक पर धमाके हुए. 

06:35 AM IST

दिल्ली: कई इलाकों में झमाझम बारिश, सड़कों में भरा पानी

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया है. बारिश से मौसम सुहावना हो गया है.

12:11 AM IST

दक्षिणी लेबनान में अस्पताल के पास इजरायली ड्रोन हमला, 2 लोगों की मौत