10:13 PM IST
तमिलनाडु: चेन्नई में कल विजय के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी
08:41 PM IST
सीएम योगी ने राज्यपाल से मुलाकात की, कल दोपहर बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा
06:01 PM IST
ममता ने विपक्षी दलों से किया आग्रह, BJP के खिलाफ बनाएं 'संयुक्त मंच'
04:40 PM IST
TVK को 118 विधायकों का समर्थन, तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ
04:37 PM IST
ममता बनर्जी का आरोप, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हो रहा अत्याचार
04:00 PM IST
कल शाम होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, आज सीएम राज्यपाल से मिलेंगे
03:52 PM IST
रियांलय ग्रुप की ADA कंपनियों पर CBI का एक्शन, मुंबई में 17 जगह तलाशी
03:18 PM IST
PM मोदी 10-11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात का दौरा करेंगे
02:04 PM IST
बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना ने शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनने की दी बधाई
01:33 PM IST
तमिलनाडु में विजय बहुमत कैसे साबित करेंगे, ये जानना राज्यपाल का काम नहीं: CPI(M)
11:57 AM IST
पश्चिम बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी, 5 विधायक बने मंत्री
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचंड जीत के बाद शनिवार को बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का राजतिलक हुआ. शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बने. उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई. कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सीएम शुभेंदु के साथ कुछ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली. अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली. अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली. खुदीराम टुडू भी मंत्री बने. निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
11:46 AM IST
सीएम शुभेंदु अधिकारी के बाद दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल और अशोक कीर्तनिया ने मंत्री पद की शपथ ली
11:35 AM IST
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ
11:33 AM IST
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ले रहे सीएम पद की शपथ
10:37 AM IST
पश्चिम बंगाल: परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, कुछ देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ
10:09 AM IST
पश्चिम बंगाल: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी
बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज स्वतंत्रता के बाद से पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं.
09:33 AM IST
पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी
बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज स्वतंत्रता के बाद से पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
08:50 AM IST
पश्चिम बंगाल: आज सुबह 11 बजे CM पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी
06:45 AM IST
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे.
06:34 AM IST
पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह आज, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
12:01 AM IST
चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब: 9.2 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़