कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक अपनी पद यात्रा की औपचारिक घोषणा की. दशहरे के दिन 20 अक्टूबर से सनातन स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ करेंगे, जो कि शिवधाम (महाकाल मंदिर, उज्जैन) से रामधाम (रामलला मंदिर, अयोध्या) तक चलेगी. उन्होंने यात्रा से जुड़ने के लिए एक गूगल फॉर्म जारी भी जारी किया है.
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत के खिलाफ MCD की कार्रवाई हुई. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस निर्देश के बाद की गई. जिसमें उन्होंने MCD से अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था.