scorecardresearch

7th Pay Commission: दिवाली पर खुशियों का तोहफा! असम ने 300 रुपये से 767 रुपये बढ़ाया होमगार्डों का DA

दिपावली पर होमगार्डों की खुशियों को दोगुना करते हुए असम सरकार ने उन्हें भत्ते को 300 रुपये से बढ़ाकर 767 रुपये कर दिया है. राज्य सरकार ने कहा कि बढ़ोतरी के बाद होमगार्ड का मासिक वेतन 23,010 रुपये होगा.

Advertisement
DA Hike DA Hike
हाइलाइट्स
  • राज्यों ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाया

  • केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाया

राज्य के होमगार्डों के लिए दीवाली के त्योहार को और भी खुशियों भरा बनाने के लिए असम सरकार ने उनके दैनिक ड्यूटी भत्ते को 300 रुपये से बढ़ाकर 767 रुपये कर दिया है. इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करते हुए, राज्य सरकार ने कहा कि वृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू होगी. राज्य सरकार ने कहा कि बढ़ोतरी के बाद होमगार्ड का मासिक वेतन 23,010 रुपये होगा.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में कहा, “असम पुलिस की एक प्रमुख शाखा, होमगार्ड कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. लगभग 24,000 होमगार्डों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, हमने उनके दैनिक वेतन को मौजूदा 300 रुपये से बढ़ाकर 767 रुपये करने को मंजूरी दे दी है, जिससे उनका मासिक वेतन 23,010 रुपये हो गया है.”

राज्यों ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाया
यह कदम कई राज्यों द्वारा दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि के बाद आया है. जिन राज्यों ने डीए और डीआर बढ़ाया है उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और ओडिशा शामिल हैं.

केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाया
पिछले महीने, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की वृद्धि की, जिससे केंद्र सरकार के 41.85 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित हुए. डीए और महंगाई राहत (DR) की अतिरिक्त किस्त मूल वेतन/पेंशन के मौजूदा 34 प्रतिशत की दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि डीए और डीआर दोनों के कारण राजकोष पर संयुक्त प्रभाव 12,852.5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 1 जुलाई, 2022 से क्रमशः डीए और डीआर की बढ़ी हुई राशि के हकदार हो जाएंगे.