Bajaj Pulsar 220F Production Restarts
Bajaj Pulsar 220F Production Restarts
बजाज की पल्सर को पसंद करने वाले राइडर्स के लिए गुड न्यूज है. साल 2021 में बंद हुई बजाज पल्सर 220F फिर से मार्केट में वापसी करने जा रही है. दरअसल बजाज ने पल्सर 220F का प्रोडक्शन फिर से शुरू कर दिया है. जल्दी ही इसकी डिलीवरी भी शुरू भी हो सकती है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दिया है. लोग इसकी बुकिंग 1000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक भी कर सकते हैं. वहीं यह भी कहा जा रहा है मार्च महीने में इसकी डिलीवरी भी शुरू किया जा सकता है.
होगी पुराने मॉडल से मिलती-जुलती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज पल्सर 220F काफी हद तक पुरानी मॉडल जैसी होने वाली है. ये एक सेमी-फेयर्ड बाइक है, जो हेडलैम्प काउल, शोल्डर फेयरिंग और इंजन काउल के साथ आती है. इसके साथ ही इस बाइक में विंडस्क्रीन, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, हैलोजन टर्न इंडिकेटर, क्लिप-ऑन हैंडलबार, कार्बन फाइबर डिजाइन एलिमेंट स्प्लिट सीट्स और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स दिए गए है.
पल्सर 220F का दमदार है इंजन
जब ये बाइक साल 2007 में लॉन्च हुई थी तब यह युवाओं में काफी पॉपुलर हुई थी. इस बाइक के पॉपुलर होने के पीछे का कारण इसका इंजन रहा. पल्सर 220F दमदार 220cc इंजन के साथ आती थी, जो 20.9 hp की पावर और 18.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता था. इतना ही नहीं इस बाइक का पावर आउटपुट 350cc रॉयल एनफील्ड क्लासिक से ज्यादा थी. बताया जा रहा है नई पल्सर 220F में कोई बड़ी चेंजेस देखने को नहीं मिलेंगे.
दोनों टायर में मिलेगा डिस्क ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई पल्सर 220F में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है. अगर इसमें पुराने वाले पल्सर वाली सुविधाएं मिलने वाली है तो उसके अगले और पिछले टायर में डिस्क ब्रेक मिल सकता है. वहीं इसमें टेस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर भी मिलेगा. बजाज पल्सर 220F की कीमत की बात करे तो पुराने मॉडल की कीमत 1.18 लाख रुपये थी. वहीं आने वाले नए मॉडल की कीमत 1.35 लाख रुपये हो सकती है.