scorecardresearch

क्या 26 अक्टूबर को है Bank Holiday? जानें किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद... क्यों RBI ने दी है छुट्टी?

अक्सर लोग बैंक के कार्य के लिए बिना जानकारी के घर से निकलते हैं. लेकिन बैंक जाकर उन्हें पता लगता है कि बैंक की तो छुट्टी है. ऐसे में जरूरी होता है कि आप बैंक के काम के लिए निकलने से पहले खुले होने की जानकारी जरूर लें.

Advertisement
Bank holiday Bank holiday

अगर आपको सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को बैंक में कोई जरूरी काम करना है, तो पहले अपने शहर में बैंक की छुट्टी की जानकारी जरूर ले लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस दिन कुछ राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन देश के सभी बैंकों में छुट्टी नहीं होगी. कई जगहों पर बैंक नॉर्मल दिनों की तरह खुले रहेंगे. इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी देखना जरूरी है.

26 अक्टूबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

सोमवार, 26 अक्टूबर को अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और खास अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे. त्रिपुरा में लक्ष्मी पूजा, जम्मू-कश्मीर में विलय दिवस और कुछ स्थानों पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक ब्रांच में छुट्टी रहेगी. इन अवसरों पर सरकारी और प्राइवेट बैंक, दोनों बंद रह सकते हैं.

जम्मू-कश्मीर में 26 अक्टूबर को विलय दिवस मनाया जाता है. इसी दिन साल 1947 में तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे. वहीं, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

कहां-कहां होंगे बैंक बंद

26 अक्टूबर को त्रिपुरा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, छुट्टियों की स्थानीय सूची के अनुसार कुछ अन्य जगहों पर भी बैंक ब्रांच बंद हो सकती हैं.

लेकिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहने की उम्मीद है. लेकिन किसी खास शहर की किसी बैंक ब्रांच को लेकर पुष्टि नहीं की जा सकती, इसलिए बैंक के लिए निकलने से पहले अपने स्तर पर जानकारी लें.

अक्टूबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • अक्टूबर 2026 में आने वाले दिनों में भी कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अक्टूबर, सोमवार: लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण कुछ शहरों में छुट्टी.
  • 29 अक्टूबर, गुरुवार: करवा चौथ के कारण हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद.
  • 31 अक्टूबर, शनिवार: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात के अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.
  • इसके अलावा, रविवार और महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाएं बंद रहती हैं.