scorecardresearch

Festive Sale 2026 Mobile Offers: बंपर सेल में धड़ाम गिरा iPhone 17 का दाम, Samsung, OnePlus और Xiaomi के फोन्स पर भी मिल रही भारी छूट

इस फेस्टिव सीज़न में Amazon और Flipkart की सेल में iPhone 17 समेत कई स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट मिल रही है. Flipkart पर iPhone 17 (256GB) बैंक और सुपरकॉइन ऑफर्स के बाद प्रभावी दाम में उपलब्ध है.

Advertisement
सेल में iPhone 17 खरीदने का मौका सेल में iPhone 17 खरीदने का मौका

अगर काफी समय से नया iPhone खरीदने का मन है, लेकिन कीमत देखकर हर बार मन बदल लेते हैं, तो इस साल की ऑनलाइन फेस्टिव सेल आपके सपने को पूरा कर सकती है. Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई सेल में iPhone समेत कई बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स पर ऑफर मिल रहे हैं. खासकर iPhone 17 खरीदने वालों के लिए Flipkart पर बैंक ऑफर और अन्य बेनिफिट के बाद कीमत पहले के मुकाबले 10 से 15 हजार रुपए तक कम देखने को मिल रहे हैं. हालांकि नॉर्मल डिस्काउंट के अलावा अगर आप और छूट चाहते हैं तो फोन खरीदने से पहले बैंक डिस्काउंट, कूपन और एक्सचेंज ऑफर चैक कर लें. इससे आपको एक फोन पर 20 से 25 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है.

iPhone 17 की कीमत कितनी कम हुई?
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में iPhone 17 के 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत 84,999 रुपए है. इसकी मूल लिस्टेड कीमत 99,900 रुपए थी, यानी सेल में सीधे 14,901 रुपए तक की कमी दिखाई दे रही है. इसके अलावा Flipkart Axis Bank ऑफर से 5,000 रुपए की छूट और 7 का SuperCoin बेनिफिट मिलाकर प्रभावी कीमत 79,992 तक पहुंच सकती है. एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेने पर कीमत और कम हो सकती है, लेकिन इसकी रकम से फायदा कितना मिलेगा ये बात पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी. यानी जो लोग भी लंबे वक्त से iPhone खरीदने का सोच रहे थे, उनका सपना इस सेल में सच हो सकता है.

वहीं अगर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो बैंक के ओर से आपको 5000 रुपए की भारी छूट मिल सकती है. मतलब अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो ये सेल उनके लिए उपयोगी साबित होगी जो बजट में रहकर iPhone खरीदना चाह रहे हैं.

Amazon से खरीदने पर भी क्रेडिट पर बंपर छूट
Amazon पर भी SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट और क्रेडिट कार्ड EMI का फायदा मिल रहा है. Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर Prime सदस्यों के लिए 5 फीसदी कैशबैक का विकल्प भी है. मतलब मान लीजिए कि आपको यहां भी एक्सचेंज ऑफर्स मिलाकर भारी फायदा मिल सकता है. दोनों की शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर छूट में फर्क आ सकता है. खरीदने से पहले कंपेयर कर लेंगे तो फायदा ज्यादा मिल सकता है. 

Samsung, OnePlus और Xiaomi पर भी ऑफर
अगर iPhone का बजट फिर भी ज्यादा लग रहा है तो दूसरी कंपनियों के दमदार फोन पर भी सेल से अच्छे डिस्काउंट पा सकते हैं. Amazon पर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G- 84,999 रुपए में मिल रहा है, जबकि Samsung Galaxy A56 5G की कीमत 31,999 रुपए है. OnePlus Nord 6- 42,999 रुपए और OnePlus Nord CE6- 33,999 रुपए में उपलब्ध है. Xiaomi 17 की कीमत 59,999 रुपए है और इस पर 3,000 रुपए का फ्लैट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. वहीं iQOO 15R- 46,499 रुपए में उपलब्ध है, जिसमें कूपन के जरिए 7,500 तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं.

सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बाकी सामान पर भी सेल
फेस्टिव सीजन की इस सेल में सिर्फ स्मार्टफोन खरीदने का ही मौका नहीं है. लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, फैशन और रोजमर्रा के सामान पर भी भारी ऑफर दिए जा रहे हैं. Amazon के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप और अप्लायंसेज पर 80 फीसदी तक की छूट उपलब्ध है. ऐसे में अगर घर के लिए टीवी, लैपटॉप या कोई जरूरी सामान खरीदने की योजना पहले से है, तो एक साथ मिलने वाले बैंक ऑफर, कूपन, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बेनिफिट को कंपेयर कर लें. कंपेयर करके लेंगे तो ज्यादा पैसों की बचत कर सकते हैं. 
 

ये भी पढ़ें