Sukanya Samriddhi Yojana
Sukanya Samriddhi Yojana
केंद्र सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना के 10 साल पूरे हो गए हैं. आज के दिन यानी 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया था. इसका मकसद लड़कियों को आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के ताने-बाने को एक साथ बुनना है. इस योजना से बेटियों को उज्ज्वल भविष्य में निवेश करने को प्रोत्साहन मिल रहा है. लड़कियों को लड़कों के बराबर दर्जा दिए जाने के लिए और मां-बाप को उनकी शिक्षा पर जोर देने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी. चलिए आपको बेटियों के भविष्य से जुड़ी सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताते हैं.
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना-
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक बचत योजना है. यह योजना सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा है. इस योजना के तहत मां-बाप बेटियों के भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं. इस योजना में निवेश पर छूट मिलती है. इसमें जमा किए गए पैसों पर ब्याज मिलता है. इस योजना के तहत जमा की गई रकम को लड़की की शादी या उच्च शिक्षा पर खर्च किया जा सकता है. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत नवंबर 2024 तक 4.1 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं.
कैसे काम करती है ये योजना-
इस योजना के तहत बेटी के जन्म के तुरंत बाद भी खाता खोला जा सकता है. इसमें खाता खोलने के लिए बेटी की अधिकतम उम्र 10 साल है. इस उम्र से ज्यादा होने पर इस योजना का खाता नहीं खुलेगा. इस योजना के तहत माता-पिता डाकघर या बैंक में खाता खोल सकते हैं. खाता खोलने की तारीख से 15 साल तक की अवधि के लिए रकम जमा की जा सकती है. इसकी शुरुआत 250 रुपए से हो सकती है. इस योजना के तहत सालाना 150000 रुपए तक ही जमा किया जा सकता है. इससे ज्यादा पैसे जमा करने पर उसपर ब्याज नहीं मिलेगा.
किसको मिलेगा इस योजना का लाभ-
कोई भी लड़की इस योजना के पूरा होने तक भारत की नागरिक है तो वो इस योजना के लिए पात्र है. हर बेटी के लिए सिर्फ एक खाता खोला जा सकता है. इस योजना के तहत माता-पिता सिर्फ दो खाते ही खोल सकते हैं. इसका मतलब है कि अगर किसी कपल की 2 से ज्यादा बेटियां हैं तो इस योजना के तहत सिर्फ 2 बेटियों के लिए ही खाते खोले जा सकते हैं. हालांकि इसमें एक नियम ये भी है कि दूसरी बार जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं तो तीनों के लिए खाता खोला जा सकता है. इस खाते को देश में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है.
खाता खोलने के लिए क्या है जरूरी-
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है. चलिए आपको बताते हैं कि इसके लिए क्या चाहिए.
इस योजना के बारे में जरूरी बातें-
जब तक लड़की 18 साल की नहीं होती है, तब तक इस एकाउंट की निगरानी माता-पिता कर सकते हैं. लेकिन जब बेटी बालिग हो जाएगी तो वो एकाउंट का कंट्रोल अपने हाथों में ले सकती है. इसके लिए जरूरी दस्तावेज देने होंगे. हर वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में ब्याज जमा किया जाता है. खाता खोलने की तिथि से 21 साल पूरे होने पर खाता परिपक्व माना जाता है. हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों जैसे शादी के लिए समय से पहले खाता बंद करने की इजाजत है.
ये भी पढ़ें: