Business For Women (AI)
Business For Women (AI)
आज के टाइम में हर कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है, लेकिन सही आइडिया और बजट की वजह से कई लोग कदम पीछे खींच लेते हैं. बात खास तौर पर महिलाओं-हाउसवाइफ और युवा की करें तो, वह अक्सर ऐसे बिजनेस की तलाश में रहते हैं जिसे घर से किया जा सकें. इसके अलावा इंवेस्टमेंट भी कम लगे. ऐसे लोगों के लिए Print-on-Demand बिजनेस एक शानदार बिजनेस है. इस बिजनेस मॉडल में कस्टूमर की मांग के हिसाब से कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट तैयार करके बेचे जाते हैं.
जितनी तेजी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ी है, वैसे ही कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स की मांग भी बढ़ी है. आजकल लोग अपने नाम, फोटो या पसंदीदा डिजाइन वाले मग, टी-शर्ट, फोन कवर, फोटो फ्रेम, कुशन और गिफ्ट आइटम खरीदना पसंद करते हैं. साथ ही कई बार ऐसे प्रोडक्ट्स को जन्मदिन, सालगिरह, शादी समारोह और अन्य खास मौकों पर गिफ्ट्स के तौर पर दिया जाता है. यही वजह है कि यह बिजनेस तेजी के साथ पॉपुलर हो रहा है.
किसी भी बिजनेस की सक्सेस सही प्लानिंग पर डिपेंड करती है. सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप केवल ऑनलाइन काम करना चाहते हैं या ऑफलाइन सेलिंग भी करेंगे. इसके बाद ही मशीन, सॉफ्टवेयर, मार्केटिंग और प्रोडक्ट कैटेगरी को लेकर क्लियर विजन तैयार करें. शुरू में प्लानिंग जितनी एग्जेक्ट होगी, बिजनेस को आगे बढ़ाना उतना ही आसान होगा.
इस बिजनेस में डिजाइनिंग और क्रिएटिविटी की समझ बहुत ज्यादा चाहिए. कैनवा, फोटोशॉप और अन्य डिजाइन टूल्स की बेसिक नोलेज होने से आप कस्टूमर्स के लिए अच्छे डिजाइन तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा फोटो एडिटिंग और प्रिंटिंग प्रोसेस की जानकारी भी आपके बिजनेस के लिए जरूरी है.
इस बिजनेस की सबसे बड़ी खूबी है कि इसको कम इंवेस्टमेंट के साथ शुरू किया जा सकता है. अगर आपके पास पहले से लैपटॉप या कंप्यूटर मौजूद है, तो आपका खर्च प्रिंटिंग टूल्स और कुछ सॉफ्टवेयर पर होगा. लगभग 50,000 रुपए के अंदर इस बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है. जरूरत पड़ने पर छोटे बिजनेस लोन या सरकारी स्कीम्स का भी सहारा लिया जा सकता है.
आज कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म छोटे बिजनेस को अपने प्रोडक्ट बेचने का मौका देते हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया भी कस्टूमर्स तक पहुंचने का मजबूत जरिया बन चुका है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए अपने डिजाइन और प्रोडक्ट्स की जानकारी शेयर करके नए कस्टूमर्स को अट्रैक्ट कर सकते हैं.