scorecardresearch

Earn Money: क्या है ChatGPT ? इससे घर बैठे कैसे कमा सकते हैं पैसे, जानिए 

इंटरनेट की दुनिया में इस समय चैटजीपीटी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. कोई इसे भविष्य के लिए अच्छा बता रहा है तो कोई इसके नुकसान बता रहा है. आइए जानते हैं चैटजीपीटी से घर बैठे कैसे पैसे कमा सकते हैं.

ChatGPT ChatGPT
हाइलाइट्स
  • चैटजीपीटी को ओपन एआई कंपनी ने किया है तैयार 

  • लगभग हर तरह के सवालों के जवाब देने में सक्षम है चैट जीपीटी 

चैटजीपीटी OpenAI द्वारा डेवलप किया गया टेक्स्ट-बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल है. लगभग हर तरह के सवालों के जवाब देने के लिए इस मॉडल को बहुत सारे संसाधनों के साथ प्रशिक्षित किया गया है. चैटजीपीटी की अभी चर्चा जोर-शोर से हो रही है. कुछ लोग इसके फायदे बता रहे हैं तो कई लोग नुकसान. आज हम आपको इसके फायदे बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इससे घर बैठे कैसे पैसे कमाए जा सकते हैं.

1. बिजनेस के लिए चैटबॉट एप्लिकेशन डेवलप करने और उन्हें उन बिजनेस को बेचने के लिए चैटजीपीटी का उपयोग कर सकते हैं. 

2. भाषा से संबंधित सेवाएं मुहैया करने के लिए चैटजीपीटी का उपयोग कर सकते हैं, जैसे टेक्स्ट जनरेशन, भाषा अनुवाद और टेक्स्ट का सारांश.

3. डिजिटल कंटेंट जैसे लेख, कहानियां और स्क्रिप्ट लिखने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर उन्हें ऑनलाइन बेच सकते हैं. 

4. खास तरह की जरूरतों के लिए चैटजीपीटी को फाइन-ट्यून कर सकते हैं और दूसरे डेवलपर्स या कंपनियों को मॉडल बेच सकते हैं. 

5. हेल्थकेयर, फाइनेंस, एजुकेशन, रिटेल और कई अन्य क्षेत्रों में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए चैटजीपीटी का उपयोग कर सकते हैं. 

6. चैट जीपीटी से आप ई-मेल मार्केटिंग भी कर सकते हैं. एक अच्छा ई-मेल बनाकर अपनी प्रोफाइल मजबूत कर सकते हैं.

7.  सोशल मीडिया, ब्लॉग या वेबसाइट के लिए यूनीक और एंगेजिंग कंटेंट जेनरेट करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके और विज्ञापन या स्पॉनसर्ड पोस्ट के जरिए से उस कंटेंट को मॉनिटाइज (कमाई) कर सकते हैं.

8. ChatGPT मॉडल के टास्क की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए ट्रेंनिंग डेटा को क्रिएट और सेल (Sell) कर सकते हैं.

Google और ChatGPT में क्या है अंतर ?
Google मूल रूप से एक सर्च इंजन है. इंटरनेट पर हम जो जानकारी चाहते हैं वह हमारे पास कई साइटों से लाई जाती है. Google हमारे प्रश्नों का उत्तर नहीं देता है. दूसरों के उत्तर सामने लाता है. उधर, ChatGPT हमारे सवालों का स्पष्ट जवाब दे रहा है. हम कह सकते हैं कि Google एक सर्च इंजन है, जो उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट पर सूचनाओं की खोज करने की सुविधा प्रदान करता है. इससे बिल्कुल अलग ChatGPT एक भाषा मॉडल है, जो आटोमैटिक रूप से कथनों और पत्रों को लिखने में सक्षम है. Google से बिल्कुल अलग होता है, ChatGPT कुछ आटोमैटिक कथनों, पत्रों, कविताओं, स्क्रिप्टस देने के लिए सक्षम है.