scorecardresearch

Condom बनाने वाली कंपनी के शेयर ने मचाया धमाल, ₹10 हजार बने ₹14.7 लाख, 5 साल में दिया 14,620% रिटर्न

क्यूपिड लिमिटेड के शेयर ने पिछले 5 साल में 14,620% का शानदार रिटर्न दिया है. ₹10,000 का निवेश बढ़कर करीब ₹14.7 लाख हो गया होता. जानिए शेयर की तेजी, बोनस और स्टॉक स्प्लिट की पूरी कहानी.

Advertisement
Cupid shares Cupid shares

शेयर बाजार में कुछ स्टॉक ऐसे होते हैं, जो लंबे समय में निवेशकों की किस्मत बदलने जैसा रिटर्न दे देते हैं. क्यूपिड लिमिटेड का शेयर भी ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल हो गया है. पिछले 5 साल में इस शेयर ने करीब 14,620% का शानदार रिटर्न दिया है. यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें ₹10,000 लगाए होते, तो बोनस और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉरपोरेट एक्शन के हिसाब से आज उस निवेश की वैल्यू करीब ₹14.7 लाख से ज्यादा होती.

एक साल में करीब 8 गुना हुआ पैसा
क्यूपिड के शेयर ने सिर्फ 5 साल में ही नहीं, बल्कि हाल के वर्षों में भी जोरदार प्रदर्शन किया है. पिछले एक साल में शेयर ने करीब 701.05% रिटर्न दिया है. वहीं 3 साल की अवधि में इसका रिटर्न करीब 8,200% रहा है. फिलहाल क्यूपिड लिमिटेड के शेयर करीब ₹344.45 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं.

बोनस और स्प्लिट से बदली शेयर की कीमत
क्यूपिड लिमिटेड ने अप्रैल 2024 में ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर को 1:10 के अनुपात में स्प्लिट कर ₹1 फेस वैल्यू का कर दिया था. इसके साथ कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर भी जारी किए. इसके बाद मार्च 2026 में 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए गए. इन कॉरपोरेट एक्शन की वजह से कंपनी के शेयरों की संख्या कई गुना बढ़ गई. इसी कारण पुराने भाव को चार्ट पर एडजस्ट किया गया है. यही वजह है कि 2022 में शेयर की कीमत चार्ट पर करीब ₹2 से ₹10 के बीच दिखाई दे सकती है, जबकि उस समय वास्तविक बाजार भाव करीब ₹250 के आसपास था.

क्या कारोबार करती है कंपनी?
क्यूपिड लिमिटेड मुख्य रूप से मेल और फीमेल कंडोम, वॉटर-बेस्ड ल्यूब्रिकेंट्स, IVD किट्स और FMCG वेलनेस प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी का कारोबार घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल एक्सपोर्ट पर भी आधारित है. हालांकि, शेयर में तेजी के बाद इसका P/E रेशियो काफी बढ़ गया है, जिससे मौजूदा वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: