ITR Filing 2026
ITR Filing 2026
अगर आपने टैक्स से जुड़े दस्तावेज तैयार नहीं किए हैं तो जल्द ही उसे तैयार कर लें. जुलाई महीना टैक्सपेयर्स के लिए काफी अहम रहने वाला है. इस महीने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से लेकर टीडीएस जमा करने तक की डेडलाइन आने वाली है. इन अहम तारीखों पर नजर रखनी होगी. अगर आपने इन डेडलाइन्स को मिस कर दिया तो परेशानी हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि जुलाई 2026 में टैक्स से जुड़ी अहम डेडलाइन कौन-सौन सी हैं.
TDS जमा करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई-
जुलाई महीने की पहली बड़ी डेडलाइन 7 जुलाई है. यह टीडीएस जमा करने की आखिरी तारीख है. इस तारीख तक अप्रैल से जून 2026 तिमाही का टीडीएस जमा करना होगा. संबंधित घोषणाएं और दस्तावेज भी इसी दिन तक अपलोड करने होंगे.
30 जुलाई तक TDS से जुड़ी जरूरी फॉर्म जमा करें-
जिन लोगों या संस्थाओं ने जून महीने में कुछ खास तरह के भुगतान पर टैक्स काटा है, उन्हें 30 जुलाई तक काटे गए टैक्स से जुड़ा चालान कम स्टेटमेंट दाखिल करना होगा. इस प्रोसेस को समय पर पूरा करना जरूरी होता है. अगर समय पर फाइलिंग नहीं किया जाता है तो जुर्माना लग सकता है. इसलिए हर दस्तावेज अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए, ताकि कोई गलती ना हो.
ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई-
जुलाई महीने की सबसे बड़ी डेडलाइन 31 जुलाई है. ये दिन आईटीआर भरने की आखिरी तारीख है. वित्त वर्ष 2025-26 यानी असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-2 भरने की यह आखिरी तारीख है. अगर तय सीमा के भीतर आईटीआर दाखिल नहीं किया जाता है तो जुर्माना लग सकता है. तय समय के बाद आईटीआर भरने पर लेट फीस देना पड़ेगा.
31 जुलाई तक विशेष फॉर्म जमा करने की तारीख-
कुछ विशेष फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख भी 31 जुलाई है. Form 10E जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. ये फॉर्म उन लोगों के लिए है, जो बकाया या अग्रिम वेतन पर टैक्स राहत का दावा करना चाहते हैं. इसके साथ ही इस तारीख तक Form 10BA भी जमा कर सकते हैं. ये फॉर्म किराए पर रहने वाले करदाताओं के लिए है, जो सेक्शन 80GG के तहत कटौती लेना चाहते हैं. जबकि विदेश से आय प्राप्त करने वाले लेखकों और पेटेंट धारकों के लिए Form 10H फायदेमंद है.
ये भी पढ़ें: