scorecardresearch

डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी धोखाधड़ी

आपको ये बात मालूम होनी चाहिए कि बैंक किसी भी सेवा के लिए आपका पिन नहीं मांगते हैं. अगर कॉल पर कोई भी आपसे आपका पिन मांगता है तो मुमकिन ही वे बैंक अधिकारी होने का दिखावा करने वाले धोखेबाज हो सकते हैं. यही बात आपके डेबिट कार्ड सीवीवी पर भी लागू होती है, जो पीछे की तरफ तीन अंकों का नंबर होता है. सीवीवी का इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए किया जाता है. 

डेबिट कार्ड का इस्ते माल करते समय रखें खास ख्याल डेबिट कार्ड का इस्ते माल करते समय रखें खास ख्याल

अगर आपका कोई बैंक अकांउट है तो जाहिर है आपके पास इससे जुड़ा एक डेबिट कार्ड भी होगा. एटीएम से पैसे निकालने के लिए भी आप डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. डेबिट कार्ड का इस्तेमाल खुदरा विक्रेताओं पर पीओएस मशीनों के जरिए  या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन खरीदारी करने या बिलों का भुगतान करने के लिए किया जा सकता है, कुल मिलाकर कहें तो डेबिट कार्ड के अनेकों इस्तेमाल हैं ,और अनगिनत फायदें हैं. लेकिन कई बार हैकर्स यूजर्स के कार्ड को अपना निशाना बना लेते हैं, इसलिए ये जरूरी है कि डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों कार्ड का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें, इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं. 

अपने सीवीवी या पिन को हैकर्स से ऐसे बचाएं

डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए सबसे जरूरी जानकारी पिन है .अपना पिन कभी भी अपने फोन या किसी के फोन में सेव ना करें. सबसे अच्छा तरीका पीन को याद रखना है . आपको ये बात मालूम होनी चाहिए कि बैंक किसी भी सेवा के लिए आपका पिन नहीं मांगते हैं. अगर कॉल पर कोई भी आपसे आपका पिन मांगता है तो मुमकिन ही वे बैंक अधिकारी होने का दिखावा करने वाले धोखेबाज हो सकते हैं. यही बात आपके डेबिट कार्ड सीवीवी पर भी लागू होती है, जो पीछे की तरफ तीन अंकों का नंबर होता है. सीवीवी का इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए किया जाता है. 

धोखाधड़ी से बचने के लिए करें ये उपाय

आजकल, हैकर्स एक ही खाते से बड़ी राशि के बजाय कई खातों से कई छोटी रकम को लूट लेते हैं. नतीजतन, धोखाधड़ी  का पता वंबे वक्त तक नहीं चलता. अगर आपको अपने स्टेटमेंट में कोई अनजान ट्रांजैक्शन मिलता है, तो तुरंत बैंक को सूचित करें. अगर कार्ड खो गया है , या चोरी हो गया है तो भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है. धोखाधड़ी में कार्ड का  इस्तेमाल किए जाने की होती है.  ऐसे में कार्ड खो जाने पर अपने पंजीकृत मोबाइल फोन पर  को इन्फ्रॉम करें. अगर आपको ऐसा कोई भी मैसेज मिलता है जो आपकी जानकारी में नहीं है तो तुंरत बैंक को बताएं.  

डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

अपने कार्ड का इस्तेमाल केवल विश्वसनीय व्यापारियों या वेबसाइटों पर ही करें. ठीक इसी तरह, पैसे निकालने या भुगतान के लिए अजनबियों पर भरोसा ना करें. आउटलेट पर पिन डालते समय लोगों को आपका पिन न देखने दें.  साथ ही, पीओएस मशीन पर स्वाइप करने  समय किसी ट्रेडर या किसी को भी आपके डेबिट कार्ड को खुद ही स्वाइप करें.