Diwali Stock Market Muhurt Trading
Diwali Stock Market Muhurt Trading
Diwali Stock Market Muhurt Trading: हिंदू धर्म में दिवाली पर्व का विशेष महत्व है. इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है. दीपावली के दिन शेयर बाजार में खरीदारी करने की भी परम्परा रही है. ऐसे में हर दिवाली पर शेयर मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है. साल 2026 में दिवाली 8 नवंबर दिन रविवार को है, ऐसे में इस दिन भी मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा. यदि आपने मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयरों में निवेश करने का प्लान बनाया है तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है. यहां आप जान सकते हैं दिवाली पर कबतक शेयर बाजार खुला रहेगा. बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने मुहूर्त ट्रेडिंग के समय का ऐलान कर दिया है. निवेशक इस दौरान अपने मनपसंद स्टॉक की खरीदारी कर सकेंगे.
दिवाली पर सिर्फ 1 घंटे के लिए होगा ट्रेडिंग मुहूर्त
आपको मालूम हो कि रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन इस बार रविवार को दिवाली होने के कारण ट्रेडिंग मुहूर्त के लिए शेयर बाजार खुला रहेगा. शेयर मार्केट सिर्फ 1 घंटे के लिए खुलेगा. 8 नवंबर को दोपहर बाद 2:20 से 3:30 बजे के बीच ट्रेडिंग मूहुर्त होगा और इसी समय के अंतराल तक शेयर बाजार खुला रहेगा. आपको मालूम हो कि किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.
8 नवंबर को कब और क्या होगा
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कर सकते हैं SIP
यदि आप दिवाली के दिन म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. हालांकि, यह जरूरी नहीं कि आपने निवेश किया और वह निवेश हो गया. जब आप निवेश के लिए प्रोसीड करते हैं तो वह ऑर्डर लगाना होता है. बहुत से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दिवाली के दिन SIP शुरू करने या फंड खरीदने का विकल्प देते हैं. ऐसे में आप ऑर्डर सबमिट कर सकते हैं. हालांकि आपका वह ऑर्डर तभी से शुरू होगा जब आपका निवेश म्यूचुअल फंड हाउस तक पहुंचेगा.
10 नवंबर को बीएसई और एनएसई में छुट्टी
रविवार यानी 8 नवंबर को दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार खुलेंगे. सोमवार यानी 9 नवंबर को शेयर बाजारों में सामान्य कामकाज होगा. 10 नवंबर यानी मंगलवार को दिवाली-बलिप्रतिपदा पर बीएसई और एनएसई दोनों बंद रहेंगे. नवंबर महीने 24 तारीख यानी मंगलवार को भी शेयर बाजारों में प्रकाश गुरुपर्व की छुट्टी रहने वाली है.