scorecardresearch

ATM से निकाल पाएंगे PF का पैसा, जान लीजिए कब लॉन्च हो रहा EPFO 3.0 ?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरह से जल्द ही EPFO 3.0 लॉन्च करने की तैयारी हो गई है. जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा. इसके जरिए ATM और UPI से PF का पैसा आसानी से निकाला जा सकता है.

EPFO (Photo/AI) EPFO (Photo/AI)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सिस्टम को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने जा रहा है. इसके लिए EPFO 3.0 की लॉन्चिंग की तैयारी है. इस अपग्रेडेशन के बाद पीएफ का पैसा निकालना काफी आसान हो जाएगा. जिस तरह से एटीएम से तुरंत पैसा निकाल लेते हैं, वैसे ही PF का पैसा भी एटीएम से निकाला जा सकता है. पहले पीएफ का पैसा खाते में आने तक काफी समय लग जाता था. लेकिन नए सिस्टम से ये काफी आसान हो जाएगा. चलिए इस सिस्टम के बारे में समझाते हैं.

क्या है EPFO 3.0 ?
ईपीएफओ एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है. जिससे पीएफ का पैसा निकालना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा. इस प्लेटफॉर्म पीएफ निकासी की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी. इससे इसका प्रोसेस तेज हो जाएगा और पेपरवर्क कम हो जाएगा. अभी पीएफ का पैसा निकालने के लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन क्लेम डालना पड़ता है. लेकिन नए प्रोसेस में ये फौरन हो जाएगा.

UPI से पैसा निकाल पाएंगे कस्टमर-
ईपीएफओ के नए सिस्टम में सब्सक्राइबर्स यूपीआई के जरिए प्रोविडेंट फंड के जरिए निकाल पाएंगे. हालांकि इसके जरिए सब्सक्राइबर्स फंडा का पूरा पैसा नहीं निकाल पाएंगे. इसके जरिए 50 फीसदी से 75 फीसदी पैसा ही निकाला जा सकता है. जिस तरह से एटीएम से कुछ सेकंड में पैसा निकाल पाते हैं, वैसे ही पीएफ का पैसा भी कुछ सेकंड में निकाल सकेंगे.

नए सिस्टम में क्या होंगी सुविधाएं?
ईपीएफओ 3.0 के लॉन्च होने से पीएफ निकासी एटीएम से पैसे निकालने जितनी काफी आसान हो जाएगी. चलिए आपको बताते हैं कि इससे क्या फायदे होंगे.

  • इसमें पीएफ खाता धारकों को यूपीआई और एटीएम की सुविधा मिलेगी.
  • UMANG App में फेस आधारित सुविधा होगी.
  • UAN जनरेट करने में आसानी होगी.
  • अपने डिटेल्स में ऑनलाइन करेक्शन आसान होगा.
  • ऑनलाइन क्लेम करना भी आसान होगा.

कब लॉन्च होगी ये सुविधा?
सरकार EPFO 3.0 की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है. इसको जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि जल्द ही इसको शुरू किया जाएगा. हालांकि सरकार की तरफ से अब तक इसकी तारीख को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: