PF Claim Settlement Process will be Completed Within Two Days
PF Claim Settlement Process will be Completed Within Two Days
PF Claim Settlement Process will be Completed Within Two Days: यदि आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ कटता है तो आपके लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने क्लेम प्रक्रिया को पहले की तुलना में काफी आसान और तेज बना दिया है. ईपीएफओ ने ज्यादा सर्विस को ऑनलाइन कर दिया है.अब आपको पीएफ से पैसा निकालने के लिए हफ्तों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, सिर्फ 2 दिन में आपके खाते में रकम आ जाएगी.
90 फीसदी तक क्लेम ऑटो सेटलमेंट
EPFO के सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (CPFC) रमेश कृष्णमूर्ति ने कहा कि ईपीएफओ ने क्लेम सेटलमेंट का लगभग सारा बकाया काम निपटा लिया है. अब आगे से पीएफ सदस्यों की ओर से किए गए ज्यादातर क्लेम उसी दिन या अधिकतम दो दिनों के अंदर निपटा दिए जाएंगे. रमेश कृष्णमूर्ति ने कहा कि नए सिस्टम में 90 फीसदी तक क्लेम ऑटो सेटलमेंट के जरिए अपने आप मंजूर हो रहे हैं. यदि किसी कर्मचारी को किसी बीमारा का इलाज करने, शादी करने, घर बनाने या किसी दूसरी जरूरी जरूरत के लिए पैसे चाहिए तो ऑनलाइन क्लेम करने के बाद उसी दिन या अधिकतम 48 घंटे के भीतर पैसा खाते में आ जाएगा. सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर ने कहा कि विभाग की कोशिश है कि कागजी काम को इतना आसान बना दिया जाए कि कंपनियों और कर्मचारियों, दोनों का ईपीएफओ पर भरोसा और मजबूत हो.
अभी पीएफ पर 8.25 फीसदी की दर से मिल रहा ब्याज
आपको मालूम हो कि नौकरी करने वालों के लिए EPFO के तहत पीएफ खाता (PF Account) खोला जाता है. इस पीएफ खाता में हर महीने जॉब करने वाले की सैलरी का एक हिस्सा जमा होता है और उस पर सरकार की ओर से शानदार ब्याज दिया जाता है. अभी कर्मचारियों को पीएफ पर 8.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. आपको मालूम हो कि अभी हाल ही में EPFO ने 34 करोड़ से ज्यादा खातों में करीब 1.44 लाख करोड़ रुपए का ब्याज जमा किया है.
BHIM और UPI से भी जल्द मिलेगा पैसा
आपको मालूम हो कि EPFO पीएफ भुगतान प्रक्रिया को और आधुनिक बनाने की तैयारी में है. पीएफ क्लेम का पैसा जल्द BHIM ऐप के जरिए सीधे उस बैंक खाते में भेजा जाएगा जो आपके UPI से जुड़ा होगा. इस सुविधा के शुरू होने के बाद क्लेम का पैसा पहले से ज्यादा तेजी और आसानी से कर्मचारियों तक पहुंच सकेगा. अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले एक माह के अंदर यह नया सिस्टम पूरी तरह काम करने लगेगा. इससे पैसों का लेन-देन और भी तेज और पारदर्शी हो जाएगा.
डिलीवरी बॉय और दिहाड़ी मजदूरों को भी मिलेगा फायदा
आपको मालूम हो कि सरकार सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने पर काम कर रही है. पीएफ व सामाजिक सुरक्षा का फायदा अब सिर्फ ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहेगा. सरकार एक नई योजना की तैयारी कर रही है, जिसके दायरे में ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलीवरी बॉय, गिग वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूर भी आएंगे. इस नई योजना के बाद इन कामगारों को भी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा. हालांकि अभी सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.