scorecardresearch

शायद ITR का ये नियम नहीं जानते होंगे आप.. कम सैलरी पर भी भरना पड़ेगा आपको टैक्स, जानें कब-कब भरना है ITR

कई लोगों को भ्रम रहता है कि उनकी सैलरी टैक्स के दायरे से बाहर है इसलिए उन्हें ITR भरने की जरूरत नहीं है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आपका ITR आपके सिचुएशन के ऊपर डिपेंड करता है.

Representative Image Representative Image

कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि उन्हें ITR भरने की जरूरत तब ही होती है, जब उनकी इनकम टैक्स के दायरे में आती है. ऐसे में कई लोग ITR केवल यही सोच कर नहीं भरते हैं कि उनकी इनकम तो टैक्स के दायरे से बाहर है. लेकिन बता दें कि ऐसा सोचना गलत है. अगर आपकी इनकम टैक्स के दायरे से बाहर है, तब भी कुछ हालातों में आपको ITR भरना पड़ सकता है.  

अगर आयकर विभाग की नज़र उन सिचुएशन पर पड़ जाती है, जिनमें आपको ITR भरने की जरूरत थी, लेकिन आपने नहीं भरा. तो आपको नोटिस तो जारी होगा ही, साथ ही जुर्माना लगेगा वो अलग. ऐसे में जरूरी हो जाता है जानना कि आपको इनकम टैक्स भरने की जरूरत कब है.

बड़े बैंक डिपॉजिट

इनकम टैक्स का रूल कहना है कि जो लोग एक वित्तीय वर्ष में बड़े बैंक डिपॉजिट करने हैं, उन्हें आईटीआर भरना जरूरी हो जाता है. अब ऐसे में सवाल है कि कितना बैंक डिपॉजिट को टैक्स भरने के लिए जरूरी माना जाता है.

अगर आप एक या एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट में वित्तीय वर्ष के दौरान 50 लाख या उससे ज्यादा जमा करते हैं, तो आपको ITR भरना जरूरी हो जाता है. इसी तरह अगर एक या एक से ज्यादा करंट अकाउंट में जमा की गई कुल रकम एक करोड़ पार कर देती है, तो भी ITR भरना जरूरी हो जाता है.

विदेश यात्रा और बिजली के बिल

किसी विदेश यात्रा के दौरान अगर कोई खुद पर या किसी और पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसके लिए भी ITR भरना जरूरी हो जाता है. इसी तरह अगर कोई बिजली बिल 1 लाख से ज्यादा का होता है, या बिजली बिल जमा करने की राशि कुल मिलाकर 1 लाख से ज्यादा होती है, तब भी आपको ITR भरना होगा.

अगर आपकी कोई संपत्ति भी विदेश में है, या फिर उस संपत्ति से आपको आय मिल रही है. तो दोनों ही मामलों में आपको इनकम टैक्स भरना जरूरी है. इस मामले में संपत्ति की कोई तय कीमत नहीं है. 

विदेशी कंपनी के शेयर हैं रेड सिग्नल

अगर आपके पास किसी ऐसी कंपनी के कर्मचारी स्टॉक्स हैं, जिसकी पेरेंट कंपनी विदेश में है. तब भी आपके लिए जरूरी है कि आप ITR भरते समय उसके बारे में खुलासा करें. ऐसा न करने पर आपके खिलाफ नोटिस के साथ-साथ जुर्माना भी लग सकता है.