scorecardresearch

मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर इंसान, अडानी को छोड़ा पीछे, एशिया में टॉप 3 में शामिल दोनों अरबपति

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं. उनकी नेटवर्थ 78.8 अरब डॉलर है. जबकि गौतम अडानी की नेटवर्थ 74.9 अरब डॉलर है. गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं. अगर एशिया की बात की जाए तो मुकेश अंबानी दूसरे और अडानी तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं.

Advertisement
Mukesh Ambani (Photo/PTI) Mukesh Ambani (Photo/PTI)

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में उन्होंने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है. अगर दुनिया की बात करें तो एलन मस्क की नेटवर्थ 1.007 ट्रिलियन डॉलर हो गई है.

भारत के सबसे अमीर इंसान-
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. इससे पहले इस जगह गौतम अडानी थे. लेकिन अब मुकेश अंबानी ने उनको पीछे छोड़ दिया है. अंबानी की नेटवर्थ 78.8 अरब डॉलर हो गई है. जबकि गौतम अडानी की नेटवर्थ 74.9 अरब डॉलर है. मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 25वें नंबर पर हैं.

भारत के 5 सबसे अमीर इंसान-
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के लिस्ट के मुताबिक भारत के 5 बिलियनेयर्स की लिस्ट में अंबानी और अडानी के अलावा सावित्रि जिंदल, लक्ष्मी मित्तल और शिव नादर शामिल हैं. भारत के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर सावित्री जिंदल हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 36.6 अरब डॉलर है. जिंदल दुनिया में 64वें नंबर की अरबपति हैं. भारत के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर लक्ष्मी मित्तल का नाम है. उनकी कुल संपत्ति 30.6 अरब डॉलर है. जबकि 5वें नंबर पर शिव नादर हैं. जिनकी नेटवर्थ 27.4 अरब डॉलर है.

एशिया में सबसे अमीर कौन?
भले ही मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भारत के पहले और दूसरे नंबर के अमीर हैं. लेकिन अगर एशिया की बात की जाए तो ये पीछे छूट जाते हैं. एशिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट में पहले नंबर पर चीन के झांग यिमिंग हैं. टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के मालिक यिमिंग का नेटवर्थ 84 अरब डॉलर है. एशिया के दूसरे सबसे इंसान मुकेश अंबानी हैं. एशिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान के तौर पर गौतम अडानी का नाम आता है.
सबसे अमीर लोगों की लिस्ट पर नजर रखने के लिए फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट एक मुख्य सोर्स है. अमीर इंसानों की नेटवर्थ पर शेयर मार्केट का असर पड़ता है, क्योंकि अमीरों की ज्यादातर संपत्ति शेयर मार्केट में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें: