Gold Silver Vs Share Market
Gold Silver Vs Share Market
पश्चिम एशिया में हालात अचानक बिगड़ने के बाद ग्लोबल बाजारों में घबराहट दिखी. अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद तनाव गहरा गया है. जवाब में ईरान ने मिसाइल हमले किए, जिनका असर पूरे खाड़ी क्षेत्र में देखा गया. इस संकट का सीधा असर निवेशकों के रुख पर पड़ा और उन्होंने जोखिम वाले निवेश से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों में लगाना शुरू कर दिया. इसी का नतीजा है कि सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है.
भारत में सोना 10,600 रुपए महंगा
घरेलू बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई. सोना 1,62,490 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,73,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के मुताबिक सुबह 9:10 बजे तक सोना 2.87% चढ़ा हुआ था.
चांदी भी पीछे नहीं रही. इसकी कीमत 2,82,140 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2,94,900 रुपए प्रति किलो हो गई. MCX पर चांदी में 2.99% की तेजी देखी गई.
अलग-अलग शहरों में क्या हैं रेट?
24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)
चेन्नई: 17,210 रुपए
मुंबई: 17,309 रुपए
दिल्ली: 17,324 रुपए
कोलकाता: 17,309 रुपए
बेंगलुरु: 17,309 रुपए
हैदराबाद: 17,309 रुपए
अहमदाबाद: 17,314 रुपए
22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)
दिल्ली: 15,881 रुपए
मुंबई: 15,866 रुपए
चेन्नई: 15,776 रुपए
चांदी (प्रति किलो)
मुंबई: 2,81,630 रुपए
दिल्ली: 2,81,140 रुपए
चेन्नई: 2,82,450 रुपए
हैदराबाद: 2,82,080 रुपए
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड के करीब
विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही. स्पॉट गोल्ड 2% तक उछलकर 5,368.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो चार हफ्तों का उच्च स्तर है. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.58% बढ़कर 5,382.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे थे. चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.68% बढ़कर 95.35 डॉलर प्रति औंस हो गई.
BSE Sensex 1,000 अंक टूटा, Nifty 50 24,900 के नीचे
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली. BSE Sensex करीब 1,000 अंक टूट गया, जबकि एनएसई का Nifty 50 24,900 के नीचे फिसल गया. निवेशकों ने जोखिम कम करने के लिए बिकवाली तेज कर दी, जिसका सबसे ज्यादा असर ऑयल और एनर्जी शेयरों पर दिखा. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के कारण तेल कंपनियों के शेयर दबाव में रहे.