Home Loan Tips
Home Loan Tips
अपना घर खरीदना सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि हर इंसान का सपना होता है. लेकिन बढ़ती प्रॉपर्टी के दामों के चलते यह सपना पूरा करना पहले के मुकाबले थोड़ा मुश्किल हो चुका है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर 1 करोड़ रुपए की कीमत वाला घर खरीदने के लिए आपकी कमाई कितनी होनी चाहिए?
प्रॉपर्टी के जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि घर खरीदने का फैसला केवल इमोशन के चक्कर में नहीं लेना चाहिए, बल्कि एक मजबूत फाइनैंशियल योजना के साथ लिया जाना चाहिए. सबसे पहले आपको अपनी इनकम, सेविंग और लोन चुकाने की पावर को समझना जरूरी है. अगर इन तीनों चीजों में बैलेंस बन रहा है, तभी घर खरीदने का फैसला फ्यूचर में फाइनैंशियल प्रेशर नहीं डालेगा.
घर की कीमत आपकी एनुअल फैमिली इनकम से लगभग पांच गुना तक होनी चाहिए. उदाहरण के तौर पर, यदि आपकी एनुअल फैमिली इनकम 20 लाख रुपए है, तो आप लगभग 1 करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी खरीदने की सोच सकते हैं. इसका मतलब है कि 1 करोड़ रुपए का घर खरीदने के लिए आपकी मंथली इनहैंड सैलरी करीब 1.6 से 1.7 लाख रुपए के आसपास होनी चाहिए.
घर खरीदते समय सिर्फ लोन पर डिपेंड होना समझदारी नहीं मानी जाती. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि प्रॉपर्टी की कुल कीमत का कम से कम 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा आपके पास डाउन पेमेंट के रूप में होना चाहिए. यदि घर की कीमत 1 करोड़ रुपए है, तो लगभग 20 से 30 लाख रुपए की बचत पहले से तैयार रखना बेहतर होगा. इससे लोन की राशि कम होगी और ब्याज का बोझ भी घटेगा.
कई लोग बड़ा घर खरीदने के चक्कर में अपनी इनकम का बड़ा हिस्सा EMI में खर्च कर देते हैं, जिससे बाकी जरूरतें प्रभावित होती हैं. यदि आपकी मंथली इनहैंड इनकम 1.6 लाख रुपए है, तो आपकी EMI 55,000 से 60,000 रुपए के बीच रहनी चाहिए. इससे रोजमर्रा के खर्च, निवेश और इमरजेंसी फंड के लिए काफी पैसा बचा रहेगा.
अक्सर लोग EMI कम रखने के लिए 25 से 30 साल तक का होम लोन चुन लेते हैं. लेकिन लंबा लोन कुल ब्याज अमाउंट को काफी बढ़ा देता है. कोशिश करें कि आपका होम लोन 20 साल या उससे कम समय में पूरा हो जाए. इससे आप लाखों रुपए के एक्स्ट्रा ब्याज चुकाने से बच सकते हैं.