scorecardresearch

Pan Card Misuse: कोई और तो नहीं उठा रहा आपके नाम पर लोन, जिसका भुगतान करना पड़े आपको.. जानें कैसे चेक करें पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल को?

पैन कार्ड को फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट के तौर पर एक बड़ा डॉक्यूमेंट माना जाता है. अगर किसी के हाथ इसकी डिटेल्स लग जाएं, तो आपको काफी नुकसान हो सकता है. ऐसे में आपको अपने पैन कार्ड की डिटेल्स को लेकर साथ ही स्टेटस को लेकर अलर्ट रहना चाहिए.

AI Generated Image AI Generated Image

आज के समय में पैन कार्ड सिर्फ टैक्स भरने के लिए ही नहीं, बल्कि बैंक अकाउंट खोलने, इंवेस्टमेंट करने और कई बड़े फाइनेंस से जुड़े कामों के लिए जरूरी  बन चुका है. ऐसे में अगर किसी के हाथ आपकी पैन डिटेल्स चुरा ली है, तो उसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. कई मामलों में धोखेबाज किसी दूसरे व्यक्ति की पैन डिटेल्स का इस्तेमाल कर बैंक अकाउंट तक खुलवा देते हैं. इसलिए समय-समय पर इसकी जांच करना बेहद जरूरी होती है.

ये इशारे हैं गलत इस्तेमाल के

अगर आपको अचानक किसी बैंक से ऐसा ईमेल, एसएमएस आने लगें जिसके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है, तो अलर्ट हो जाएं. इसी तरह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से किसी अनजान लेनदेन, इनकम टैक्स या अकाउंट से जुड़ी सूचना मिलना भी पैन के गलत इस्तेमाल का इशारा हो सकता है. ऐसे मामलों को हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए.

कैसे करें पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल की पहचान

जांच करने के लिए सबसे पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को देखें. इसमें आपके नाम पर जारी लोन, क्रेडिट कार्ड और कुछ फाइनेंशियल रिकॉर्ड दिखाई देते हैं. अगर कोई ऐसी जानकारी मिल जाती है जिसे आपने कभी इस्तेमाल नहीं किया, तो फौरन अलर्ट होकर जांच करें. इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल पर जाकर अपना Annual Information Statement (AIS) और Form 26AS भी देखें. यहां आपके पैन से जुड़े बैंक अकाउंट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल जाती है.

क्या करें गलत इस्तेमाल पाने जाने पर

अगर आपको पता चलता है कि आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो सबसे पहले बैंक से कॉन्टैक्ट करें और पूरे मामले की शिकायत करें. इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी जानकारी दें. साथ ही जरूरत पड़ने पर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत करें. जितनी जल्दी ऐसे मामले में एक्शन होगा, नुकसान उतना ही कम होगा.

कैसे रखें पैन कार्ड को सिक्योर

पैन कार्ड को सेफ रखने के लिए सबसे पहले को अपने पैन कार्ड की डिटेल्स को केवल वहां शेयर करें, जिन जगहों पर आपको ट्रस्ट हो. साथ ही किसी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति को पैन कार्ड की कॉपी कभी भी न दें. सबसे बड़ा सेफ्टी का कदम है कि आप समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट, बैंक अलर्ट और टैक्स रिकॉर्ड की जांच करते रहें. इन छोटे-छोटे स्टेप्स की मदद से आपका पैन कार्ड सेफ रहेगा.