scorecardresearch

Aadhaar-Mobile Number Change: कहीं जानें की जरूरत नहीं... घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर कर सकते हैं अपडेट... लेकिन कैसे... यहां जानिए 

How to Change Mobile Number in Aadhaar: बैंक में खाता खुलवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना है, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को यदि आपको बदलना है तो हम आपको इसका स्टेप बॉय स्टेप तरीका बता रहे हैं. 

Advertisement
Aadhaar-Mobile Number Change Aadhaar-Mobile Number Change

आज के समय में आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है. सरकारी हो या गैर सरकारी लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है. बैंक में खाता खुलवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है.

आपको मालूम हो कि आधार कार्ड भारत सरकार की ओर से देश के नागरिकों को दिया जाने वाला 12 अंकों का एक विशिष्ट पहचान नंबर है. इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है. आधार में कार्ड धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी के अलावा आधार से एक मोबाइल नंबर भी जुड़ा होता है. यदि आप किसी कारण से आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं या चाहती हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं. आपको मालूम हो कि पहले आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए आधार सेंटर पर घंटों लाइन में लगना पड़ता था लेकिन अब नए आधार ऐप की मदद से आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है.

ऐसे बदलें आधार से लिंक मोबाइल नंबर

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर को आप आधार की नई ऐप से बदल सकते हैं.
  • इसके लिए सबसे पहले आधार की नई ऐप को डाउनलोड और फिर इंस्टॉल करना होगा.
  • फिर इस ऐप पर लॉगिन करें और आधार नंबर दर्ज करें.
  • अब फेस ऑथेंटिकेशन करके ऐप पर लॉगिन कर सकते हैं. 
  • ऐसा करने के बाद ऐप पर कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद यहां पर Mobile Number Update वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब Continue to Update Mobile Number पर क्लिक करें.
  • फिर अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आपको आधार से लिंक करवाना है.
  • इसके बाद दर्ज किए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां पर भरना होगा.
  • इतना सब करने के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन करवाना होगा यानी आपना सत्यापन कराना होगा.
  • फिर आपको 75 रुपए की ऑनलाइन फीस भरनी होगी.
  • आप फीस भरने के बाद सबमिट कर दें.
  • ऐसा करने के 15 दिनों के अंदर आपका नया मोबाइल नंबर आधार में अपडेट हो जाएगा.