scorecardresearch

छोड़ चुके हैं Company, लेकिन रह गया है पुराने PF Account में पैसा... अकाउंट की डिटेल भी नहीं याद... तो कैसे करेंगे पैसा Recover?

जब लोग नौकरी छोड़ते हैं, तो कई बार होता है कि वह पीएफ का पैसा ट्रांस्फर नहीं करते. बाद में वह अपने पीएफ खाते की डिटेल भूल जाते हैं. ऐसे में उस फंसे को पैसे को पाने के लिए EPFO के नए पोर्टल पर आधार की मदद पैसा और खाते की डिटेल को वापस पाया जा सकता है.

Advertisement
EPFO EPFO

कई बार होता है कि नौकरी बदलने के बाद भी लोगों का पुराना PF खाता पड़ा रह जाता है. ऐसा तब होता है जब कर्मचारी पुराने PF खाते को नए खाते से ट्रांसफर नहीं कर पाते. साथ ही कई बार तो लोगों के पास एक से ज्यादा UAN भी बन जाते हैं. ऐसे में पुराने PF खाते में जमा पैसा होने के बावजूद उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन इस परेशानी को दूर करने का भी हल EPFO ने लोगों को दे दिया है.

EPFO के नए ई-पोर्टल की मदद से अब कर्मचारी अपने पुराने या डिएक्टिवेट PF खाते को खोज सकेंगे. इसके बाद खाते की पहचान करने और उसकी जानकारी पाने के लिए आधार का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक बार जब पुराना खाता मिल जाए, तो उसमें जमा अमाउंट को मौजूदा UAN में ट्रांसफर से लेकर PF का सेटलमेंट करने तक जैसे ऑप्शन मिलेंगे.

आधार से होगी कर्मचारी की पहचान

इस सेवा में आधार की मदद से कर्मचारी की पहचान की जाएगी. इसका फायदा उन लोगों को ज्यादा मिलेगा, जिन्होंने नौकरी बदलने के बाद पुराने PF खाते की डिटेल खो दी है. पहले ऐसे मामलों में पुराने खाते को खोजने और उसे नए खाते से जोड़ने में काफी परेशानी होती थी. अब डिजिटल प्रोसेस के जरिए यह काम काफी आसान हो गया है.

घर बैठे होगा सारा काम

इस नई सेवा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कर्मचारी को हर मामले में PF ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी. पुराना PF खाता मिलने के बाद उसे एक्टिव UAN से जोड़ने और पैसा ट्रांसफर करने की पूरी प्रोसेस ऑनलाइन की जा सकेगी.

UAN और PF खाते की डिटेल रखें अपडेट

अगर आपने कई कंपनियों में काम किया है, तो अपने सभी PF खातों और UAN की जानकारी जरूर जांचें. EPFO की मौजूदा सेवाओं में UAN से जुड़ी कई प्रोसेस आधार के जरिए भी की जा रही हैं. UAN एक्टिवेशन के लिए UMANG ऐप पर आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी मौजूद है.

इस नई सेवा से उन कर्मचारियों को राहत मिल सकती है, जिनका पुराना PF खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है और उसमें पैसा जमा है.