EPFO
EPFO
अगर आप पहली बार EPF का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट को जानना जरूरी है. अब EPFO ने अपने पोर्टल से UAN को एक्टिव करने और नया UAN बनाने की फैसिलिटी बंद कर दी है. अब इस काम के लिए आपको UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होगा. यह काम केवल UMANG ऐप के जरिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से किया जाएगा. इस बदलाव का मकसद प्रोसेस को पहले से ज्यादा सेफ और आसान बनाना है.
लेकिन कई लोगों के मन में सवाल उठेगा कि आखिर UAN होता क्या है? UMANG ऐप क्या है? साथ ही किस तरह इस काम को किया जाएगा? तो चलिए एक-एक कर आपको जवाब देते हैं.
UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक ऐसा नंबर है जो आपके सभी PF खातों को एक साथ जोड़ता है. नौकरी बदलने के बाद भी यह नंबर आपके साथ रहता है. इसी की मदद से आप PF बैलेंस देख सकते हैं, पैसे निकाल सकते हैं, KYC अपडेट कर सकते हैं और दूसरी EPFO फैसिलिटी का फायदा उठा सकते हैं.
अगर आप पहली बार UAN एक्टिव कर रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलों करें. सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप को डाउनलोड करें. ऐप में रजिस्टर करने के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद लें. साथ एक एक 4 अंकों का M-PIN बनाएं. इसके बाद सर्च बार में EPFO सर्च करें.
अब UAN Activate करने के लिए 'UAN Services Through Face Auth' में जाकर 'UAN Activation' चुनें. यहां आप अपना UAN नंबर, आधार नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर फिल करें. इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें. अब OPT को फिल कर दें.
फेस ऑथेंटिकेशन के लिए Aadhaar Face RD App को इंस्टॉल करें. यहां कैमरे की मदद से अपने फेस को स्कैन करें. अब स्क्रीन पर दिखाई गई अपनी जानकारी जांचें और Submit पर क्लिक करें. प्रोसेस पूरी होने के बाद आपका UAN एक्टिव हो जाएगा और आपके मोबाइल पर एक पासवर्ड SMS के जरिए भेज दिया जाएगा.
एक्टिवेशन चेक करने के लिए UMANG ऐप में फिर से UAN Services Through Face Auth खोलें और 'UAN Allotment and Activation' ऑप्शन सलेक्ट करें. यहां अपना UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP से वेरिवाय करें. अगर स्क्रीन पर 'The UAN entered is already activated' लिखा दिखाई देता है, तो समझिए आपका UAN एक्टिव हो चुका है.
UAN एक्टिव होने के बाद आप PF बैलेंस देख सकते हैं, क्लेम कर सकते हैं, KYC अपडेट कर सकते हैं और कई दूसरी ऑनलाइन EPFO सेवाओं का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए अगर आपने अभी तक अपना UAN एक्टिव नहीं किया है, तो UMANG ऐप के जरिए यह काम जल्द पूरा कर लें.