AI Generated Image
AI Generated Image
मौजूदा समय में लोगों का रूझान नौकरी को छोड़ अपना बिजनेस करने की तरफ ज्यादा हो रहा है. लेकिन बिजनेस के लिए फंड की जरूरत होती है. यही फंड शुरुआत में आपके बिजनेस को खड़ा करने में मदद करता है. इस फंड को आप अपनी सेविंग या किसी पर्सनल लोन की मदद से तैयार कर सकते हैं. लेकिन क्या हो अगर कुछ समय बाद आपको फिर दोबारा पैसों की जरूरत पड़ने लगे तो?
अगर आपके सामने भी ऐसी स्थिति खड़ी हो जाती है तो भूले नहीं कि आपने एक समय तक बतौर सैलरी कर्मचारी नौकरी की है. ऐसे में आपका पीएफ भी जरूर कटा होगा. यहीं कटा हुआ पीएफ एक ऐसी सेविंग के रूप में बचा रहा जिससे आप अनजान थे. अब अगर आपके बिजनेस में और पैसो की जरूरत पड़ जाती है, तो क्यों न इसी पीएफ के पैसों को फंड बनाया जाए और बिजनेस में लगाया जाए. लेकिन लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहा होगा कि पूरा पीएफ निकाला तो मुश्किल होता है तो इसको फंड कैसे बना सकते हैं.
अगर आपके पीएफ अकाउंट में अच्छा खासा पैसा है, और आप उसे अपने नए बिजनेस में फंड के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते है, तो इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है. दरअसल पीएफ को लेकर EPFO ने कुछ समय पहले एक नियम लागू किया था. जिससे आप आधे से ज्यादा राशि को निकाल सकते हैं.
अगर आपने 6 महीने पहले ही अपनी नौकरी छोड़ी थी, और तबसे बिजनेस की शुरुआत की. तो आपके लिए एक खबर हैं कि आप पीएफ से पूरा पैसा तो नहीं निकाल पाएंगे. हो सकता है अब यहां आपको दोस्तो या परिवार से उधार लेना पड़ सकता है. लेकिन सवाल आता है कि पीएफ फंड बिजनेस में कैसे इस्तेमाल होगा?
EPFO का नियम कहता है कि नौकरी छोड़ने के बाद आप केवल 75 प्रतिशत रकम को निकाल सकते हैं. ऐसे में बिजनेस में जरूरत के पैसों में थोड़ी राशि तो आपके पीएफ से जरूर आ ही जाएगी. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि पूरा पीएफ निकाल लिया जाए, तो इसके लिए आपको एक साल यानी 12 महीने रुका पड़ेगा.
दरअसल आप अपनी जॉब जाने के 1 साल बाद अगर बेरोजगार रहते हैं, मतलब सैलरी कर्मचारी के तौर पर आप एक साल के बेरोजगार है तो 100 प्रतिशत पीएफ निकाल सकेंगे. जिसके बाद आप उस राशि को अपने बिजनेस में एक फंड के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.