scorecardresearch

Year-Ender 2021: ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में अच्छा रहा साल 2021, साल भर रही टू-व्हीलर गाड़ियों की धूम

शेयर बाजार के लिए साल 2021 बेहद ही शानदार रहा है. इस साल बाजार ने कई रिकॉर्ड बनाए. इस साल सेंसेक्स ने पहली बार 60 हजार का स्तर पार किया और फिर 62000 के भी पर निकल गया. वहीं निफ्टी ने भी 18 हजार का ऐतिहासिक लेवल क्रॉस किया.

Advertisement
Top 10 business for year 2021 Top 10 business for year 2021
हाइलाइट्स
  • शेयर बाजार के लिए साल 2021 बेहद ही शानदार रहा

  • GST से सरकार को मिला शानदार रेवेन्‍यू

व्यापार के मामले में भारत ने लगातार इतिहास रचा. साल 2020 में धीमी गति के बावजूद साल 2021 कई मायनों में अच्छा मुनाफा देने वाला साल रहा. इस साल ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर आईपीओ तक कई जगह रिकॉर्ड कमाई हुई. महामारी के बाद अगर सबसे ज्यादा कहीं रिकवरी हुई है तो वह इस क्षेत्र में हुई है.

सेंसेक्स ने छुआ 60 हजार का आंकड़ा
शेयर बाजार के लिए साल 2021 बेहद ही शानदार रहा है. इस साल बाजार ने कई रिकॉर्ड बनाए. इस साल सेंसेक्स ने पहली बार 60 हजार का स्तर पार किया और फिर 62000 के भी पर निकल गया. वहीं निफ्टी ने भी 18 हजार का ऐतिहासिक लेवल क्रॉस किया.

आईपीओ से हुआ मुनाफा
साल 2021 में अब 63 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए रिकॉर्ड 1,18,704 करोड़ रुपये जुटाए हैं. आईपीओ से जुटाई गई राशि का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 4.5 गुना ज्यादा है. वर्ष 2020 में 15 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 26,613 करोड़ रुपये जुटाए थे.

नवंबर में बढ़ा जीएसटी कलेक्‍शन 
इस साल नवंबर महीने में सरकार को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्‍स (GST) से शानदार रेवेन्‍यू मिला है. वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक, नवंबर में जीएसटी कलेक्‍शन 1.31 लाख करोड़ रुपये रहा है. यह जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद दूसरा सबसे बड़ा रेवेन्‍यू कलेक्‍शन है.

छोटी कारों के नाम रहा साल 2021
साल 2021 में कई छोटी और कम बजट की कार लॉन्च की गईं, जिनकी कीमत 5 लाख से कम या इसके आसपास होगी. इन कारों के मॉडल में आपको माइक्रो एसयूवी भी मिल जाएंगी. जिन टॉप कारों की हम बात कर रहें हैं उनमें मारुति सुजुकी ऑल्टो न्यू जेनरेशन, टाटा एचबीएक्स, Renault kiger, Nissan Magnite और Hundai AX आती हैं.

लॉन्च हुई एक से बढ़कर एक SUVs
साल 2021 भारतीय ऑटोमोबाइल के लिए काफी अच्छा साल रहा. साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान, जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई इस साल कर ली गई. इस दौरान देसी और विदेशी कंपनियों की ओर सो एक से बढ़कर एक छोटी, कॉम्पैक्ट और फुलसाइज एसयूवी लॉन्च हुईं. इस साल भारत में टाटा पंच (Tata Punch), महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700), एमजी ऐस्टर (MG Astor), स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq), फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun), नई टाटा सफारी (New Tata Safari), ह्यूंदै अल्कजार (Hyundai Alcazar)और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस (Citroen C5 Aircross) जैसी एसयूवी लॉन्च की गईं.
  
भारत के युवा उद्यमी 
40 वर्ष से कम आयु के लगभग 17 भारतीय उद्यमियों को Hurun's 40 और self-made rich list में शामिल किया गया है. ये सभी साथ में 45,000 करोड़ रुपये की संपत्ति रखते हैं. नितिन कामत (Nitin kamath) और निखिल कामत (Nikhil Kamath) की सैलरी देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी से ज्यादा है. दोनों ब्रोकरेज फर्म जेरोधा (Zerodha) के डायरेक्टर हैं. दोनों ने जेरोधा की शुरुआत की थी.

दोपहिया वाहन की रही धूम
भारतीय दोपहिया वाहन बाजार ने साल 2021 में कई टू-व्हीलर्स पेश किए. अगस्त 2021 भारत में बाइक और स्कूटर निर्माताओं के लिए एक खास समय रहा. इस दौरान त्योहारी सीजन होने की वजह से लोग काफी ज्यादा टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर गाड़ियां खरीदते हैं. हर किसी को नए वाहन खरीदने का मन होता है. भारत में इस साल एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए एक से बढ़कर एक मोटरसाइकल लॉन्च हुए, जिसमें रॉयल एनफील्ड की अपडेटेड हिमालयन के साथ ही होंडा सीबी200 एक्स, हीरो एक्सपल्स 200 4वी और बेनेली टीआरके 251 के साथ ही ट्रायम्फ टाइगर 850 स्पोर्ट प्रमुख हैं.