October 2026 Tax Calendar
October 2026 Tax Calendar
October 2026 Tax Calendar: यदि आप टैक्सपेयर्स या बिजनेसमैन हैं तो आपके लिए साल 2026 का अक्टूबर महीना बेहद महत्वपूर्ण है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने अक्टूबर 2026 के लिए टैक्स कैलेंडर (Tax Calendar) जारी कर दिया है. अक्टूबर में कई कार्यों की अंतिम तारीख यानी डेडलाइन है. इसमें टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) जमा करने जैसी तारीखें शामिल हैं. ऐसे में इस डेडलाइन तक आप काम पूरा नहीं करेंगे तो वित्तीय नुकसान हो सकता है. यहां आप जान सकते हैं अक्टूबर में किस-किस तारीख को कौन से काम निपटाने हैं?
करदाताओं को बड़ी राहत
आपको मालूम हो कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं को बड़ी राहत दी है. CBDT ने आकलन वर्ष (AY) 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी है. पहले टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 थी, जिसे बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है. ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी गई है. आपको मालूम हो कि यह राहत सिर्फ ऑडिट कैटेगरी वाले करदाताओं के लिए है, अन्य टैक्स के जरूरी काम पर यह लागू नहीं होगी. टैक्सपेयर्स आपको मालूम हो कि टैक्स ऑडिट और ITR की तारीखें भले ही आगे बढ़ गई हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाकी काम भी टल गए हैं. TDS/TCS के भुगतान और तिमाही स्टेटमेंट फाइल करने की तारीखें अपने तय शेड्यूल के मुताबिक ही रहेंगी. ऐसे में किसी भी तरह की पेनाल्टी या ब्याज से बचने के लिए अपने बाकी टैक्स काम समय पर ही पूरे कर लें.
7 अक्टूबर को इन कार्यों की है डेडलाइन
7 अक्टूबर 2026 तक सितंबर 2026 के दौरान काटा या इकट्ठा किया गया TDS और TCS जमा करना है. जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही का TDS जमा करना (जहां त्रैमासिक भुगतान की अनुमति है) है. 7 अक्टूबर 2026 तक सितंबर तिमाही के लिए प्राप्त फॉर्म 121 और सितंबर में खरीदारों से मिले फॉर्म 127 का विवरण अपलोड करना है. इसके अलावा सरकारी कार्यालयों की ओर से बिना चालान जमा किए गए TDS/TCS का फॉर्म 137 भी जमा करने की डेडलाइन 7 अक्टूबर 2026 है.
15 अक्टूबर तक कौन-कौन से करने हैं काम
इनकम टैक्स एक्ट 2025 के तहत सेक्शन 395 (4) के तहत अगस्त 2026 में सोर्स पर काटे गए टैक्स के लिए सर्टिफिकेट जारी करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है. सितंबर 2026 में सरकारी कार्यालय द्वारा टीडीएस/टीसीएस बुक एडजस्टमेंट स्टेटमेंट के लिए फॉर्म 137 जमा करने की अंतिम तारीख भी 15 अक्टूबर है. स्टॉक एक्सचेंज की ओर से उन ट्रांजैक्शन के बारे में मासिक स्टेट में जमा करने की डेडलाइन 15 अक्टूबर है, जिनमें सितंबर 2026 के लिए सिस्टम में रजिस्टर होने के बाद क्लाइंट कोड में बदलाव किया गया है. 15 अक्टूबर 2026 तक गैर-निवासियों के संबंध में स्टॉक ब्रोकर या फंड द्वारा फॉर्म 92 जमा करना है. अधिकृत डीलरों द्वारा फॉर्म 147 और IFSC इकाइयों द्वारा फॉर्म 148 जमा करना.
21 अक्टूबर इस काम की है डेडलाइन
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की संशोधित डेडलाइन (AY 2026-27) 21 अक्टूबर 2026 है. इस तारीख को किसी हाल में भूलें नहीं.
30 और 31 अक्टूबर की तारीख भी बहुत जरूरी
आपको मालूम हो कि 30 अक्टूबर को दो कामों को करने की डेडलाइन है. सितंबर 2026 में सेक्शन 393 (1) के तहत काटे गए टैक्स के लिए फॉर्म 141 (चालान सह विवरण) जमा करना है. इसके अलावा 30 अक्टूबर 30 सितंबर 2026 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए एक्सचेंज द्वारा सेक्शन 393 (1) के तहत वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांसफर से जुड़े जमा किए गए टैक्स का तिमाही स्टेट में जमा करने की अंतिम तारीख है. 31 अक्टूबर 2026 जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए TDS विवरण (फॉर्म 140 व 144) और TCS विवरण (फॉर्म 143) दाखिल करने की डेडलाइन है. 31 अक्टूबर 2026 को 30 सितंबर 2026 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए शेड्यूल V के तहत पेंशन फंड द्वारा निवेश की सूचना की डेडलाइन भी खत्म होने वाली है. इसके अलावा अन्य कई कार्यों की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है.