scorecardresearch

PAN Card New Rules: सिर्फ आधार से नहीं बनेगा पैन कार्ड, जरूरी होंगे ये दस्तावेज, सबकुछ जानिए

पैन कार्ड (PAN Card) बनवाने को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब सिर्फ आधार कार्ड (Aadhaar Card) से पैन कार्ड नहीं बनवा पाएंगे. 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड के अलावा भी दूसरे कई दस्तावेजों की जरूरत होगी.

PAN Card PAN Card

आज यानी एक अप्रैल 2026 से कई अहम बदलाव हो रहे हैं. इसमें एक बदलाव पैन कार्ड (PAN Card) से जुड़ा है. पैन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. पहले सिर्फ आधार कार्ड से पैन कार्ड आसानी से बन जाता था. लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है. अब सिर्फ आधार कार्ड से पैन कार्ड नहीं बनवाया जा सकता है. इसके लिए दूसरे जरूरी दस्तावेजों की भी जरूरी पड़ेगी. चलिए आपको बताते हैं कि पैन कार्ड बनवाने के लिए किन जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी और कैसे बनवाया जा सकता है.

पहले आधार कार्ड से बनता था पैन कार्ड-
पहले पैन कार्ड बनवाना काफी आसान था. आधार कार्ड  के जरिए ये अहम दस्तावेज बनवाया जा सकता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. अगर आपके पास पैन कार्ड है तो कोई बात नहीं हैं. लेकिन अगर आप नया पैन कार्ड बनवाया चाहते हैं तो 1 अप्रैल 2026 से नियम बदल गए हैं. 

अब किन दस्तावेजों से बनेगा पैन कार्ड?
पैन कार्ड बनवाने के लिए अब नया नियम लागू हो गया है. इस नियम के मुताबिक पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी, इसके साथ भी कई और दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. चलिए आपको बताते हैं पैन कार्ड के लिए आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी.

  • पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी.
  • वोटर आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की भी जरूरत होगी.
  • पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मैट्रिक का सर्टिफिकेट या मजिस्ट्रेट से जारी एफिडेविट की जरूरत होगी.
  • पैन कार्ड में आपका नाम आधार कार्ड पर दर्ज नाम के मुताबिक ही होगा.

पैन कार्ड आवेदन के लिए बदल गया फॉर्म-
पैन कार्ड आवेदन का नियम बदल गया है. नए नियम के मुताबिक अब पुराना फॉर्म काम नहीं करेगा. अब तक जो फॉर्म इस्तेमाल किया जाता था, अब वो बेकार हो गया है. अब नया एप्लीकेशन फॉर्म आएगा. अगर आपको पैन कार्ड में अपडेट करवाना है तो इसके लिए भी नया फॉर्म आएगा.

ये भी पढ़ें: