scorecardresearch

How To Clear Loan Early: लोन लगने लगा है बोझ? तो इस एक टिप को अपनाएं.. चुटकियों में होगा क्लियर

घर मकान के लिए लिए गए लॉन्ग टर्म ले तो लिए जाते हैं, लेकिन चुकाना कई बार भारी लगने लगता है. ऐसे में उन्हें जल्दी चुकाने के लिए इन टिप्स को अपनाएं.

How To Clear Loan Early How To Clear Loan Early

घर बनाना, कार खरीदना या अपना खुद का बिजनेस शुरू करना. ये सपने हर किसी के होते हैं. इन्हें पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग बैंक से लोन लेते हैं. शुरुआत में तो सबकुछ आसान लगता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, लॉन्ग टर्म का लोन का मानसिक और फाइनेंशियल प्रेशर बढ़ने लगता है. हर महीने एक रकम चुकाने का बोझ बना रहता है. अगर समय पर न चुकाई जाए, तो पेनल्टी वो अलग. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाकर आप अपने लॉन्ग टर्म लोन को समय से पहले खत्म कर सकते हैं, वो भी बिना एक्स्ट्रा ब्याज के.

मौका मिलते ही चुका दें रकम
लोन जल्दी चुकाने का सबसे असरदार तरीका है समय-समय पर एक्सट्रा पैसे जमा करते रहना. जिससे धीरे-धीरे लोन की रकम कम होती जाती है और पता भी नहीं चलता. मान लें आपने 10 साल का लोन लिया है, अब आप उसे जल्दी चुकाना चाहते हैं. तो जब भी साल में आपके पास एक्स्ट्रा पैसा आए, उससे लोन की रकम को कम करते जाएं. ये रकम आपकी बचत या बोनस हो सकती है. जब लोन खुद कम होता जाएगा, तो ब्याज भी कम लगने लगेगा.

ईएमआई की फिगर को करें ट्विस्ट
अक्सर लोन की ईएमआई का अमाउंड कोई राउंड फिगर नहीं रहता. जब भी बैंक कई फैक्टर को जोड़कर ईएमआई बनाता है, तो यह कोई रैंडम फिगर बन जाती है, जैसे कि 12,457. लेकिन आप इसे एक राउंड फिगर अमाउंट में बदल लें. जैसे 14,000 या 15,000. इसका फायदा यह होगा कि इस तरह की ईएमआई जमा करने से जो एक्स्ट्रा पैसे ईएमआई में दे रहे हैं, उससे आपका लोन कम होता जाएगा. जिससे ब्याज भी धीरे-धीरे कम लगने लगेगा और लोन जल्दी क्लीयर हो जाएगा..

शुरुआत में ही रखें ज्यादा ईएमआई
अगर आपकी फाइनेंशियल स्तिथि स्ट्रॉन्ग है, तो लोन की ईएमआई को ज्यादा रखें. इससे लोन के शुरुआती समय में ज्यादा ईएमआई देने का सीधा फायदा मिलेगा. शुरुआत में अधिक भुगतान करने से मूल राशि जल्दी घटती है, जिससे आगे चलकर ब्याज का बोझ काफी कम हो जाता है.