scorecardresearch

आज से फीचर फोन यूजर्स भी कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट, इतने करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

हालिया सालों में नोटबंदी के बाद यूजर्स के लिए UPI से पेमेंट करना काफी लुभावना और आसान हो गया है. लेकिन यह सुविधा अब तक केवल स्मार्ट फोन यूजर्स के लिए ही थी. लेकिन अब ये सुविधा फीचर फोन के लिए भी शुरू होने जा रही है.

UPI Payment For Feature Phone Users UPI Payment For Feature Phone Users

UPI Payment For Feature Phone Users:  करोड़ों फीचर फोन यूजर्स (Feature Phone Users) जल्द ही डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) करने में सक्षम होंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) इसकी शुरूआत करने जा रहा है.  RBI ने ट्वीट कर कहा कि " जल्द ही यूपीआई-बेस्ड पेमेंट प्रोडक्ट्स लॉन्च होगा. केंद्रीय बैंक ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कियाकि फीचर फोन के लिए यूपीआई लॉन्च होगा . डिजिटल भुगतान के इस नए तरीके के साथ यूजर्स  यूपीआई के  जरिए पेमेंट कर पाएंगे.  बता दें कि वर्तमान में, UPI पेमेंट सुविधा केवल इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्टफोन  यूजर्स के लिए ही थी.

हालिया सालों में नोटबंदी के बाद  यूजर्स के लिए  UPI से पेमेंट करना काफी लुभावना और आसान हो गया है.  लेकिन यह सुविधा अब तक केवल स्मार्ट फोन यूजर्स के लिए ही थी. लेकिन अब ये सुविधा फीचर फोन के लिए भी शुरू होने जा रही है. 

फीचर फोन क्या हैं?

फ़ीचर फ़ोन स्मार्टफ़ोन नहीं होते हैं और कॉल करने और टेक्स्ट संदेश भेजने जैसे बुनियादी काम करते हैं. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि फीचर फोन यूजर्स को मुख्यधारा के डिजिटल पेमेंट में जरूरी है. इसलिए फीचर फोन यूजर्स के लिए यूपीआई बेस्ड पेमेंट मोड लॉन्च किया जाना जरूरी है.  

भारत में 118 करोड़ फीचर फोन यूजर्स

ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2021 तक भारत में लगभग 118 करोड़ मोबाइल यूजर्स  हैं. इसमें एक बड़ा तबका फीचर फोन का इस्तेमाल करता है. स्टेटिस्टा के मुताबिक जुलाई 2021 में करीब 74 करोड़ यूजर्स के पास स्मार्टफोन हैं.  हालांकि, फीचर फोन यूजर्स के पास डीजिटल पेमेंट करने की सुविधा नहीं है.  फीचर फोन में  *99# के शॉर्टकोड का इस्तेमाल कर बुनियादी पेमेंट की सुविधा का फायदा उठाने का ऑप्शन है.