scorecardresearch

Share Market Guide: क्यों शेयर बाजार के लिए जरूरी है Demat Account? कितने रुपए में खुलेगा अकाउंट.. किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत, जानें सबकुछ

शेयर बाजार में कदम रखने वालों के सबसे पहले जरूरत होती है ज्ञान. उसके बाद अगर कोई चीज़ होती है, तो वह है एक डीमैट अकाउंट. यह एक तरह से शेयर मार्केट के बैंक अकाउंट की तरह काम करता है.

Demat Account (AI) Demat Account (AI)

अगर आप भी शेयर बाजार की दुनिया में कदम रखने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपके पास डीमैट अकाउंट होना जरूरी है. बिना डीमैट अकाउंट के शेयर बाजार में निवेश नहीं किया जा सकता. ऐसे में यह समझना जरूरी होता है कि डीमैट अकाउंट क्या होता है, साथ ही निवेशक इसे कैसे खोल सकते हैं.

डीमैट अकाउंट को आप शेयर बाजार के डिजिटल लॉकर की तरह समझ सकते हैं. जिस तरह बैंक अकाउंट में आपका पैसा सेफ रहते हैं, उसी तरह डीमैट अकाउंट में आपके शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड इलेक्ट्रॉनिक रूप में सेफ तरीके से रखी जाती हैं. जब भी आप कोई शेयर खरीदते हैं, वह सीधे आपके डीमैट अकाउंट में जुड़ जाता है और बेचने पर अपने-आप हट जाता है.

क्यों जरूरी है डीमैट अकाउंट?

आज के समय में निवेश का लगभग पूरा सिस्टम ऑनलाइन हो चुका है. ऐसे में डीमैट अकाउंट निवेशकों को कई सुविधाएं देता हैं. इससे फिजिकल शेयर सर्टिफिकेट रखने की जरूरत खत्म हो जाती है और शेयर खोने या खराब होने का डर भी नहीं रहता.

इसके अलावा बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट, डिविडेंड और अन्य कॉरपोरेट एक्शन का फायदा सीधे आपके अकाउंट में अपडेट हो जाता है. आप एक ही अकाउंट के जरिए कई निवेश को मैनेज कर सकते हैं.

चुटकियों में खोलें डीमैट अकाउंट

आजकल बैंक और ब्रोकरेज कंपनियां ऑनलाइन डीमैट अकाउंट खोलने की सुविधा देती हैं. इसके लिए सबसे पहले किसी बैंक या ब्रोकरेज फर्म चुनें. इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. KYC  पूरा करने के बाद आधार के जरिए ई-साइन करें. सभी डॉक्यूमेंट्स के वेरिफाय होने के बाद आपको क्लाइंट आईडी मिल जाती है और आपका डीमैट अकाउंट एक्टिव हो जाता है.

डीमैट अकाउंट खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

डीमैट अकाउंट खोलने के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आईडी की जरूरत पड़ती है. वहीं एड्रेस के लिए आप बिजली बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड या पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

नोटः डीमैट अकाउंट खोलते ध्यान रखें कि आपके पैन और आधार की जानकारी सही और अपडेटेड हो. साथ ही डॉक्यूमेंट क्लियर और वैलिड हों. साथ ही बैंक अकाउंट सही तरीके से लिंक हो, ताकि डिविडेंड, रिफंड और अन्य पेमेंट्स सीधे आपके खाते में पहुंच सकें.