AI Generated Image
AI Generated Image
आज के समय में आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट सबसे जरूरी दस्तावेजों में शामिल हैं. अगर इनमें से कोई भी दस्तावेज खो जाए, तो कई जरूरी काम रुक सकते हैं. फिर चाहें काम बैंक से जुड़ा हो या फिर किसी सरकारी योजना से. ऐसे में डॉक्यूमेंट के खोने पर लोग घबरा जाते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि अब इनकी डुप्लीकेट कॉपी बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. पूरा काम ऑनलाइन किया जा सकता है.
अगर आपका कोई जरूरी डॉक्यूमेंट खो गया है, तो सबसे पहले Lost Document Report (LDR) दर्ज करें. यह एक रिकॉर्ड होता है कि आपका दस्तावेज गुम हो गया है. यह पुलिस के पास फाइल होता है, जिसे आप घर बैठे कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर यह रिपोर्ट आगे की प्रोसेस में काम आती है. साथ ही यह एक रिकॉर्ड रहता है कि आपका डॉक्यूमेंट खो चुका है, यानि अब आपके उस डॉक्यूमेंट का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.
अगर आधार कार्ड खो गया है, तो UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. वहां 'Order Aadhaar PVC Card' या ई-आधार डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा. आधार नंबर, वर्चुअल आईडी (VID) या एनरोलमेंट नंबर डालकर, मोबाइल पर आए OTP से अपनी पहचान पूरी करें. इसके बाद आप ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं या नया PVC आधार कार्ड मंगवा सकते हैं.
अगर पैन कार्ड खो गया है, तो आयकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट या पैन सेवा पोर्टल पर जाकर 'Reprint PAN Card' का ऑप्शन मिलेगा, उसे चुनें. जिसके बाद जो विंडो खुलेगी वहां जरूरी जानकारी भरें, फोन पर आए OTP से खुद को वेरिफाय करें. जिसके बाद जो तय फीस है, उसको भरें. इसके बाद डुप्लीकेट पैन कार्ड आपके एड्रेस पर भेज दिया जाएगा.
पासपोर्ट खोने की स्थिति में सबसे पहले LDR फाइल करें. इसके बाद पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर लॉगिन करें और 'Re-issue of Passport' के लिए अपलाय करें. इसके बाद जो भी जरूरी डॉक्यूमेंट मांगे जाएं उन्हें अपलोड करें. एक बार सभी डिटेल भर जाए तो फीस जमा करें और पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट लेकर प्रोसेस को पूरा करें. इसके बाद जांच के बाद आपका नया पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा.
जैसे ही आपको पता चले कि आपका डॉक्यूमेंट खो गया है, फौरन LDR फाइल कर दें. जब भी किसी डॉक्यूमेंट के लिए अपलाय करें तो हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट से ही करें. OTP, आधार नंबर या अन्य पर्सनल डिटेल कभी किसी के साथ शेयर न करें. फ्यूचर के लिए एप्लीकेशन की रसीद और रेफरेंस नंबर संभालकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर स्टेटस आसानी से चेक किया जा सके.