scorecardresearch

Nominee की Death के बाद फौरन उठाएं ये एक स्टेप, परिवार बच जाएगा दिक्कत से... आखिर क्यों बनाएं अलग-अलग नॉमिनी

बैंक, इंश्योरेंस, पैसे से जुड़े कई मामलों में आप किसी को नॉमिनी बनाते हैं. लेकिन अगर नॉमिनी ही आपसे पहले ही दुनिया को छोड़ दे, तो क्या होगा. कितना लंबा प्रोसेस होगा किसी और को नॉमिनी बनाना. साथ ही किस जगह आ सकती है परिवार को दिक्कत.

AI Generated Image AI Generated Image

निवेश करते समय लगभग हर व्यक्ति बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड, एफडी, डीमैट अकाउंट या इंश्योरेंस में नॉमिनी जोड़ता है. लेकिन कई लोग एक जरूरी बात भूल जाते हैं. आपने जिसे नॉमिनी बनाया है, अगर उसकी मौत आपसे पहले तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में आपके निवेश का क्या होगा? क्या पैसा फंस जाएगा? चलिए मन में आ रहे सभी सवालों के जवाब देते हैं.

बहुत से लोग मानते हैं कि नॉमिनी ही निवेश का आखिरी मालिक बन जाता है, जबकि ऐसा हमेशा नहीं होता. नॉमिनी का काम केवल निवेश या रकम को प्राप्त करना होता है. संपत्ति का आखिरी अधिकार कानून, वसीयत के नियमों के अनुसार तय किया जाता है. इसलिए समय-समय पर नॉमिनी की जानकारी अपडेट रखना और जरूरी दस्तावेज सही रखना समझदारी भरा कदम है.

नॉमिनी की मौत से निवेश खत्म?

अगर आपके नॉमिनी की मौत हो जाती है, तो इससे आपके निवेश पर कोई असर नहीं पड़ता. आपके बैंक खाते, एफडी, म्यूचुअल फंड, शेयर, डीमैट अकाउंट या बीमा पॉलिसी पहले की तरह आपके ही नाम पर रहते हैं. आप उन्हें खरीद, बेच, निकाल या बंद कर सकते हैं. यानी निवेश पर आपका पूरा अधिकार बना रहता है.

कब आती है परेशानी?

असल दिक्कत तब होती है, जब नॉमिनी की मौत के बाद आप कोई नया नॉमिनी नहीं बनाते हैं और बाद में आपके साथ कोई अनहोनी हो जाती है. ऐसी स्थिति में आपके निवेश के लिए कोई वैलिड नॉमिनी रिकॉर्ड में मौजूद नहीं होगा. तब आपके परिवार या कानूनी वारिसों को पैसा पाने के लिए कई बहुत ज्यादा डॉक्यूमेंट वर्क करना पड़ेगा.

फैमिली को देने होंगे कौन से डॉक्यूमेंट?

अगर रिकॉर्ड में कोई वैलिड नॉमिनी नहीं होगा, तो कानूनी वारिसों को लीगल हेयर सर्टिफिकेट, वसीयत से जुड़े दस्तावेज या दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ सकते हैं. इससे क्लेम की प्रोसेस लंबी हो सकती है और पैसा मिलने में देरी भी हो सकती है.

कैसे जोड़ें नया नॉमिनी?

आज के समय में बैंक, म्यूचुअल फंड कंपनियां और डीमैट सेवा देने वाली कंपनियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से नॉमिनी बदलने का ऑप्शन देती हैं. यह काम कुछ ही मिनटों में पूरा हो सकता है. इसलिए अगर आपके नॉमिनी का निधन हो चुका है, तो बिना देर किए रिकॉर्ड अपडेट कर देना बेहतर रहेगा.