सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों 100 मेधावी छात्रों को कोचिंग करने के लिए सरकार एक-एक लाख रुपए देगी. ये पैसे स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना के तहत मेधावी छात्रों को दिए जा रहे हैं. इसके लिए राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के सभी निदेशकों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन की दसवीं क्लास की मेरिट सूची में टॉप 3000 में आने वाले छात्रों के नाम भेजने को कहा है. एप्लिकेशन जमा करने की अतिंम तारीख 31 दिसंबर 2021 है.
100 मेधावी छात्रों को मिलेंगे 1 लाख रुपए
राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11 वीं और बारहवीं में पढ़ने वाले सभी छात्र इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. इसमें मेरिट के आधार पर छात्रों का सेलेक्शन किया जाएगा. इस स्कीम का मकसद बच्चों की आगे की पढ़ाई और कम्पटिशन एग्जामों के बाद जैसे इंजिनियरिंग, मेडिकल, या एनडिए की पढ़ाई करवाना है. उच्च शिक्षा निदेशक डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत अधिकतम 1 लाख रुपए की राशी किसी भी इंस्टियूट को दे दिया जाएगा. और ये रकम छात्र को यहां पर पढ़ाई करने में मदद करेगा.
सस्थांन के पास 6 साल से ज्यादा का अनुभव जरूरी
देश के वो कोचिंग सस्थांन ही इस स्कीम के अंदर आ सकेंगे जिनके पास ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ाई के क्षेत्र में 6 साल से ज्यादा का अनुभव हो. ये बताया गया कि शुरू में छात्र को 3000 रपपए की राशी दी जाएगी. उस राशी का स्कूल के हेड की तरफ से Utility certificate देने पर बाकि राशी का भूगतान किया जाएगा. शिक्षा निदेशक ने बताया कि अगर छात्र ऑफलाइन कोचिंग करता है तो उसे नियमित तौर पर हर महीने अपना अटेंडेस शीट दिखाना होगा.